
एरोड्रम थाना क्षेत्र में स्कूटर सवार दो बदमाशों ने वृद्धा से चेन लूट ली।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपितों के हाथ पैर में चोट है।
पुलिस का दावा है कि भागने के चक्कर में गिरे और जख्मी हो गए।
पुलिस के मुताबिक घटना विद्या पैलेस में 70 वर्षीय शकुंतला जैन के साथ हुई है।
घर के बाहर की किराना की दुकान चलाती है।
गुरुवार को दो बदमाश नीले रंग के स्कूटर से दुकान पर आए थे। एक बदमाश ने मास्क लगा रखा था।
उसने शकुंतला से चाकलेट मांगी। जैसे ही शकुंतला जैसे ही झूकी बदमाश ने झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो बदमाशों को पकड़ लिया।
टीआई तरुण भाटी के मुताबिक आरोपित नीलेश निवासी पीथमपुर और उसके साथी को पकड़ा है।
