कांग्रेस के लोग जब भी आते हैं, आंखों में धूल झोंकने आते हैं- मुख्यमंत्री मोहन यादव
इंदौर। हम जिन आदर्श को मानते हैं। उनकी तिथियों का भी महत्व है। बाबा साहब आंबेडकर की जयंती या पुण्यतिथि पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कभी महू नहीं आए। कांग्रेस के लोग जब भी आते हैं आंखों में धूल झोंकने आते हैं।

इंदौर। हम जिन आदर्श को मानते हैं। उनकी तिथियों का भी महत्व है। बाबा साहब आंबेडकर की जयंती या पुण्यतिथि पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कभी महू नहीं आए। कांग्रेस के लोग जब भी आते हैं आंखों में धूल झोंकने आते हैं। बाबा साहब ने संविधान दिया तो आना चाहिए तो 26 जनवरी को आते, आज क्यों आए हैं। बाबा साहब के साथ जीवन भर अन्याय करने वाली पार्टी कांग्रेस रही है।
सीएम यादव ने यह बात इंदौर के गांधीनगर चौराहा पर जन कल्याण अभियान अंतर्गत आयोजित हितग्राही सम्मेलन में कही। सीएम यादव ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने दो-दो बार बाबा साहब को हरवाने के लिए नेहरु जी ने ताकत लगा दी और जिन्होंने हरवा दिया उसे पद्म विभूषण दिलवा दिया। बाबा साहब ने कहा था समतामूलक समाज बनाना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास इसी उद्देश्य से किया। कांग्रेस ने बाबा साहब का सम्मान कभी नहीं किया। बाबा साहब को कोई सम्मान नहीं दिया, बल्कि नेहरुजी ने खुद को भारत रत्न ले लिया। इंदिरा गांधी ने भी भारत रत्न ले लिया, लेकिन बाबा साहब के योगदान को याद नहीं किया। जब बीपी सिंह जी प्रधानमंत्री थे तो भाजपा के कहने पर बाबा साहब को भारत रत्न दिया गया। हमारी सरकार सबको ढूंढ कर पद्मश्री देती है। इन्होंने बाबा साहब का स्मरण नहीं किया।
परिवार के अलावा कांग्रेस को कुछ नहीं दिखता
सीएम यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां-जहां इनके पांव पड़े वहां वहां बंटाढार। अपने परिवार के अलावा कांग्रेस को कुछ दिखता नहीं। बहन प्रियंका गई वाड्रा परिवार में, लेकिन गांधी लगाती हैं, क्योंकि वोट नहीं कट जाएं। नकली गांधियों ने असती गांधी मिटा दिया। एक बार अजा वर्ग से सीताराम केसरी अध्यक्ष बन गए। कांग्रेस ने बुजुर्ग नेता उनकी धोती खोलकर कांग्रेस कार्यालय से बाहर निकालने का काम किया। अब ये संविधान बचाने की बात कह ह रहे हैं। नेहरुजी, इंदिराजी से लेकर राजीव गांधी तक ने संविधान का अपमान किया।
दारू की दुकान बंद, दूध की दुकान चलना चाहिए
कहा कि हम प्रदेश में दूध का उत्पादन बढ़ा रहे हैं। दारू की दुकान बंद हो और दूध की दुकान चलना चाहिए। बहनों की जिंदगी अच्छी करने के लिए हम ऐसा करेंगे। धार्मिक माहरों से हम दारू की दुकान बंद कर रहे हैं। सीएम ने कार्यक्रम में भीड़ देखकर कहा कि ऐसा लग रहा है कि मातवा में कुंभ का मेला भरा है। सीएम ने कड़ा कि कांग्रेस ने जो-जो गलतियां की हैं उनसे माफी मंगवाएंगे। हम माफी यात्रा निकालेंगे
कांग्रेस का नेतृत्व गलत हाथों में
केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उड़के ने कहा कि कांग्रेस ने 62 वर्षों तक काम किया मध्यप्रदेश में 58 वर्षों तक काम किया, लेकिन आदिवासी दलितों पर कभी ध्यान नहीं दिया। यह पुरानी कांग्रेस नहीं है। अब कांग्रेस का नेतृत्व गलत हाथों में है। परिवारवादी, व्यक्तिवादी शक्तियों को हाथ में कांग्रेस का नेतृत्व है।
भाजपा ने अजा-जजा को आगे बढ़ाया
केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि महू को अंआंबेडकर नगर घोषित करने की याद किसी को नहीं आई। हमारी भाजपा की सरकार ने किया। जब जब भाजपा की सरकार आई है हमारे आदिवासी भाइयों, अनुसूचित जाति का कल्याण किया है। बिरसा मुंडा, रानी कमलापति से तेकर सबका सम्मान भाजपा की सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है।
राजनीतिक पर्यटन करने आए हैं राहुल गांधी
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि एम मोदी के नेतृत्व में बाबा साहब के विचारों को जन जन तक संकल्प लेकर काम किया है। आज ऐसे लोग इस कार्यक्रम में है, जिन्होंने हमेशा बाबा साहब का सम्मान किया है, लेकिन महू में ऐसे लोग उपस्थित हैं जिन्होंने बाबा साहब का हमेशा अपमान किया। राहुल गांधी आप सिर्फ राजनीतिक पर्यटन करने आए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान में इस लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया। राहुल गांधी जवाब दो धारा 370 किसने लगाने का काम किया था। इस धारा में था कि जम्मू कश्मीर में लगाकर सफाईकर्मी जिंदगी भर सफाईकर्मी ही रहेगा। ऐसे संशोधन संविधान में किसने किया। नेहरूजी ने धारा 370 लगाई थी। राहुल गांधी जवाब दीजिए खड़गे जी दवाब दीजिए। भाजपा ने धारा 370 खाम किया। बाबा साहब का जिसने विरोध किया था उस धारा 370 को हटाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने किया। पहले राहुल गांधी बाबा साहब के अपमान के लिए माफी मांगों, फिर महू की भूमि पर कदम रखो। स्वागत भाषण लालसिंह आर्य ने दिया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले