इंदौर में सीजिंग एजेंट की चाकू मारकर हत्या: सिगरेट पीते वक्त युवती पर कमेंट्स से विवाद; बॉयफ्रेंड ने समझौते के बहाने बुलाकर कई वार किए
इंदौर के द्वारकापुरी और अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की सीमा पर सोमवार देर रात एक सीजिंग एजेंट की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में एक युवती, उसका प्रेमी और दो अन्य आरोपी शामिल बताए जा रहे हैं।
इंदौर के द्वारकापुरी और अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की सीमा पर सोमवार देर रात एक सीजिंग एजेंट की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में एक युवती, उसका प्रेमी और दो अन्य आरोपी शामिल बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक दिन पहले सिगरेट पीने के दौरान हुए विवाद के बाद समझौते के बहाने युवक को बुलाया गया था।
तीन से अधिक चाकू से वार किए
अन्नपूर्णा पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान यश पिता प्रदीप भान, निवासी द्वारकापुरी के रूप में हुई है। सोमवार रात करीब डेढ़ बजे युवती चारू परदेशी, उसके बॉयफ्रेंड रोहित और उनके दो साथियों ने फूटी कोठी के पास यश को मिलने बुलाया। इस दौरान यश के साथ उसका दोस्त विक्रम भी मौजूद था। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने यश पर तीन से अधिक बार चाकू से वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल यश को दोस्त विक्रम नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सिगरेट पीने के दौरान हुआ था विवाद
पुलिस के मुताबिक एक दिन पहले चारू परदेशी और रोहित एक पान की दुकान पर सिगरेट पी रहे थे। इसी दौरान कमेंट्स को लेकर चारू और यश के बीच कहासुनी हो गई थी। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। विवाद के बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए, लेकिन सोमवार को समझौते के बहाने दोबारा आमने-सामने हुए और यह विवाद जानलेवा बन गया। पुलिस का कहना है कि मृतक यश सीजिंग एजेंट का काम करता था, जबकि आरोपी चारू और रोहित नशे के आदी बताए जा रहे हैं।
खाटू श्याम भागने की फिराक में थे आरोपी
हत्या के बाद पुलिस ने यश के दोस्त विक्रम से पूछताछ की, जिससे चारू की भूमिका सामने आई। पुलिस की दो टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। जब टीम चारू के घर पहुंची तो वह वहां नहीं मिली। परिजनों से पूछताछ और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पता चला कि आरोपी उज्जैन रोड की ओर भाग रहे हैं। इसके बाद द्वारकापुरी और अन्नपूर्णा पुलिस की संयुक्त टीम ने अलसुबह चारू और रोहित को गिरफ्तार कर लिया।
चेकिंग पॉइंट से 100 मीटर दूर वारदात
जहां यह हत्याकांड हुआ, वह स्थान द्वारकापुरी और अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित है। इसी इलाके में द्वारकापुरी पुलिस का चेकिंग पॉइंट भी लगता है, लेकिन महज 100 मीटर की दूरी पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।
सीमा रेखा को लेकर रहा असमंजस
पुलिस सीमा को लेकर कुछ देर तक असमंजस की स्थिति बनी रही। हत्याकांड के करीब दो घंटे बाद अन्नपूर्णा थाना प्रभारी अजय नायर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। वहीं द्वारकापुरी थाना प्रभारी मनीष मिश्रा और उनकी टीम ने शुरुआती जांच में ही आरोपियों की पहचान कर ली थी और तत्काल उनकी घेराबंदी शुरू कर दी थी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले