MGM मेडिकल कॉलेज रैगिंग के मामले में शिकायत निकली झूठी, 120 बच्चों के हुए लिखित बयान;
क्या सामने आने से डर रहे छात्र?इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में हुई रैगिंग की शिकायत जांच में झुठी पाई गई है। एंटी रैगिंग कमेटी ने 120 छात्रों से लिखित में बयान लिया है, किसी ने भी रैगिंग की पुष्टि नहीं की है।

क्या सामने आने से डर रहे छात्र?
इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में हुई रैगिंग की शिकायत जांच में झुठी पाई गई है। एंटी रैगिंग कमेटी ने 120 छात्रों से लिखित में बयान लिया है, किसी ने भी रैगिंग की पुष्टि नहीं की है। कई बार जूनियर दबाव में आकर जांच कमेटी के सामने बोलने में बचते हैं।
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत झूठी
किसी भी छात्र ने रैगिंग होने की घटना की पुष्टि नहीं की
दो दिन पहले कॉलेज के बाहर रैगिंग की शिकायत हुई थी
इंदौर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत झूठी निकली है। जांच कमेटी ने करीब 120 बच्चों के लिखित बयान लिए है, इनमें से किसी ने भी रैगिंग होने की घटना की पुष्टि नहीं की है। हालांकि यह पहली बार नहीं है, दो माह पहले भी भी छात्रा ने शिकायत की थी, जिसे वापस ले ली थी। कई बार जूनियर दबाव में आकर जांच कमेटी के सामने बोलने में बचते हैं, क्योंकि यदि उनकी पहचान उजागर हो जाती है तो उन्हें परेशान किया जाता है। दो दिन पहले हुई शिकायत में आरोप लगा था कि पूर्व में रैगिंग के आरोप में सस्पेंड हुए सीनियर ने निजी फ्लैट पर बुलाकर मारपीट की और डांस करवाया। साथ ही उन्हें शराब पीने के लिए भी मजबूर किया। शिकायत के बाद एंटी रैगिंग कमेटी ने पुरे मामले की जांच की। बता दें कि यह पत्र पहली मंजिल पर फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष के कार्यालय में मिला था।
सीनियर और जूनियर दोनों डॉक्टर के बेटे
जानकारी अनुसार जिस जूनियर के साथ रैगिंग हुई थी वह इंदौर के बड़े डॉक्टर का बेटा है। वहीं जिस सीनियर पर रैगिंग का आरोप लगा है, वह भी शासकीय डॉक्टर का बेटा है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अब उस महिला के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है, जिसने शिकायत का पत्र रखा था। क्योंकि झूठी शिकायत करना भी अपराध की श्रेणी में आता है। यह महिला भी डॉक्टर है, जिनके बेटे के साथ रैगिंग हुई थी।
डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि कई बार एक-दूसरे को परेशान करने के उद्देश्य से भी शिकायत करते हैं। यह भी ऐसा ही लग रहा है क्योंकि सीनियर-जूनियर छात्रों के बयान लिए गए और व्यक्तिगत रूप से भी पूछताछ हुई, लेकिन रैंगिग की घटना से इंकार कर रहे हैं। वार्डनों को नियमित होस्टल राउंड के निर्देश दिए गए हैं। विभागाध्यक्षों से कहा गया है कि प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को कक्षाओं में संयमित व्यवहार को लेकर नियमित समझाइश दी जाए।
दो वर्ष में आठ से अधिक बार हुई रैगिंग, डर के कारण वापस लेते हैं शिकायत
यह पहली बार नहीं है जब एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत हुई है। इससे पहले दिसंबर 2024 में प्लीज हेल्प मी नाम से बनाए गए एक्स अकाउंट पर होस्टल में रैगिंग की शिकायत हुई थी। इसमें 54 विद्यार्थियों के कमेटी ने बयान लिए थे। लेकिन सभी ने रैगिंग होने से इंकार कर दिया था।
यूजीसी दिल्ली में की शिकायत में विद्यार्थी ने बताया था कि वर्ष 2018 के सीनियर द्वारा रोजाना 11 बजे से सुबह 6-7 बजे तक होस्टल की छत पर होने वाली रैगिंग से प्रताड़ित हूं। दो वर्ष में आठ से अधिक बार रैगिंग की शिकायत हुई है, लेकिन हर बार विद्यार्थियों को जब एंटी रैगिंग कमेटी द्वारा बुलाया जाता है तो सीनियर के डर से लिखित में देते हैं कि हमारे साथ कुछ नहीं हुआ है। दो माह पहले छात्रा ने भी शिकायत वापस ली थी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले