SIR: आज जारी होगी ड्राफ्ट मतदाता सूची, ऑनलाइन देखें आपका नाम है कि नहीं; कटने पर ऐसे करें शिकायत
इंदौर में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 23 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी। मतदाता ऑफलाइन और ऑनलाइन अपना नाम देख सकेंगे। नाम कटने या त्रुटि होने पर 22 जनवरी तक दावे-आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी।
इंदौर में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 23 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी। मतदाता ऑफलाइन और ऑनलाइन अपना नाम देख सकेंगे। नाम कटने या त्रुटि होने पर 22 जनवरी तक दावे-आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी। बीएलओ, ईआरओ और एईआरओ सुनवाई करेंगे।

आज ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन। (फाइल फोटो)
इंदौर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की अगली प्रक्रिया में 23 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही इंदौर जिले के मतदाता मतदाता सूची में अपना नाम देख सकेंगे।
जिले के सभी 2625 बूथों पर मतदाता सूची में नाम देखा जा सकेगा। इसके अलावा ऑनलाइन नाम देखने की सुविधा भी मिलेगी। निवार्चन आयोग की साइड पर मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं के अलावा अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृतक मतदाताओं की सूची देखी जा सकेगी।
निर्वाचन विभाग द्वारा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन सोमवार को किया जाएगा। इसके साथ ही दावे-आपत्ति लिए जाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो जाएगी। सभी 2625 बूथों पर बूथ लेवल आफिसर (बीएओ) बैठेंगे और दावे आपत्तियों की सुनवाई करेंगे। 22 जनवरी तक दावे आपत्ति लिए जाएंगे। जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हट गया है, वह आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे।
ये अधिकारी करेंगे आपत्तियों की सुनवाई
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (इआरओ) और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एइआरओ) इसकी सुनवाई करेंगे। दस्तावेज की जांच करने के बाद मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए जा सकेंगे।
राजनीतिक दलों के साथ होगी बैठक
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवजीवन विजय पंवार ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन मंगलवार को होगा। मतदाता अपना नाम मतदान केंद्र पर सूची में नाम देख सकेंगे। इसके साथ ही राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों की बैठक भी होगी। सूची सभी मतदान केंद्रों पर चस्पा की जाएगी तथा संबंधित मतदाताओं को नोटिस देकर सूचना दी जाएगी।
एक सप्ताह बाद होगी सुनवाई
- ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही 2003 की सूची से मैपिंग नहीं होने वाले मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस में सात दिन का समय दिया जाएगा। मैपिंग नहीं होने वाले मतदाताओं की सुनवाई सात दिन बाद ही शुरू हो सकेगी। इआरओ और एइआरओ एक दिन में सिर्फ 50 मतदाताओं की सुनवाई कर सकेंगे।
जिले में 24 लाख 20 हजार 170 मतदाताओं के फार्म प्राप्त हुए है। इसमें 1.33 लाख मतदाता की मैपिंग नहीं हुई है। 4.66 की मैपिंग नहीं हो सकीजिले में 24 लाख 20 हजार 170 मतदाताओं के फार्म भरकर आए है। इसमें 4.66 प्रतिशत यानी एक लाख 33 हजार 696 मतदाता ऐसे है, जिनकी 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो सकी है।इन मतदाताओं को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 तरह के दस्तावेज दिखाने होंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले