इंदौर की सिलीकॉन सिटी में बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड:पिता बोले-बेटे से बढ़कर थी, पत्नी को क्या बताऊंगा, कहती तो सब कर्ज चुका देता
इंदौर की सिलीकॉन सिटी के फ्लैट में सुसाइड करने वाली शालू सिंह के पिता शुक्रवार को एमवाय में उसका शव लेने पहुंचे। यहां पोस्टमॉर्टम के दौरान रोते हुए कहने लगे कि उनकी बेटी बेटे से कम नहीं थी। पत्नी को क्या जबाव दूंगा।
इंदौर की सिलीकॉन सिटी के फ्लैट में सुसाइड करने वाली शालू सिंह के पिता शुक्रवार को एमवाय में उसका शव लेने पहुंचे। यहां पोस्टमॉर्टम के दौरान रोते हुए कहने लगे कि उनकी बेटी बेटे से कम नहीं थी। पत्नी को क्या जबाव दूंगा। वह अस्पताल में भर्ती है। मेरी रात में ही बेटी से बात हुई थी। उसने किसी तरह के तनाव की बात नहीं की। अगर कहती तो उसका सब कर्ज चुका देता।
राऊ पुलिस ने शुक्रवार को लालूसिंह का शव उसके पिता परमात्मा सिंह को सौंपा है। वह शव को लेकर भोपाल चले गए। उन्होंने बताया कि मेरी तीन बेटियां हैं। जिसमें दो बेटी पत्नी के साथ भोपाल में रहती हैं। शालू इंदौर में रहती थी। पिता परमात्मा सिंह अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में मैनेजर है।
हर रात को वह एक बार इंदौर और भोपाल में बेटियों से बात करके उनके हालचाल लेते थे। रात में बात करने के बाद ही वह सोते थे। बुधवार को भी उनसे शालू ने बात की। उन्होंने बताया कि वह बैंक से आ गई है। खाना भी खा लिया। उसने अच्छे से बात की। उसकी बातों से नहीं लगा कि वह तनाव में है। उनकी छोटी बेटी एक कंपनी में एचआर मैनेजर है, तीसरी बेटी पढ़ाई कर रही है।
शालू के पिता ने कहा- बेटी ने लोन के रुपए जरूर किसी को दिए हैं। परिवार भी सब तरह से सक्षम है। उन्हें इस तरह से रुपए की जरूरत नहीं है। लेकिन यह पता चला कि उस पर 6 लाख से ज्यादा का कर्ज हो गया था। शालू का सपना था कि खुद का घर हो। भोपाल में तीनों बेटियों के लिए मैं घर भी बनवा रहा था। लेकिन, उसके पहले ही इस तरह का कदम उठा लिया।
बैंक अधिकारी को दी थी कर्ज की जानकारी
पिता परमात्मा सिंह के साथ शालू की बैंक के अधिकारी भी वहां पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि एक बार बातचीत में शालू ने बताया था कि उस पर ऑनलाइन एप से कर्ज ज्यादा हो गया है। वह उसे चुका नहीं पा रही है। तब उसके सीनियर ने भी उसे समझाया था। सबकुछ ठीक हो जाएगा। उन्होंने परिवार से भी बात करने के लिए कहा था लेकिन शालू ने माता-पिता या बहन से इस बारे में बात नहीं की।
फरवरी में नहीं हो पाई थी सगाई
शालू के पिता ने बताया कि वह करीब चार साल से अमन मेहरा नाम के लड़के के साथ रिलेशन में थी। अमन और उसने शादी की इच्छा जताई। पहले वह राजी नहीं थे। लेकिन, बाद में हां कर दी। फरवरी में उन्होंने सगाई करने की बात की। लेकिन अमन ने काफी कुछ चीजों की डिमांड की। यह बात शालू को भी ठीक नहीं लगी। इसके बाद दोनों ने बात बंद कर दी। वह आईटी कंपनी दिल्ली में कार्यरत है।
इधर, पुलिस के मुताबिक शालू के मोबाइल से कुछ जानकारी सामने आ सकती है। अभी उसमें लॉक लगा है। जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले