इंदौर में पाकिस्तान के पक्ष में लगाया नारा, करणी सेना ने जमकर की पिटाई; आरोपी गिरफ्तार
भारत-पाक तनाव के बीच इंदौर मेट्रो कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है, जिसमें भारत विरोधी नारे लगाए जा रहे हैं। आरोपी मोहम्मद जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भारत-पाक तनाव के बीच इंदौर मेट्रो कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है, जिसमें भारत विरोधी नारे लगाए जा रहे हैं। आरोपी मोहम्मद जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। एक अन्य मामले में कांग्रेस पार्षद को जमानत मिल गई है।
इंदौर में मेट्रो कर्मचारी का भारत विरोधी वीडियो वायरल।
आरोपी जावेद ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ जैसे नारे लगाते दिखा।
करणी सेना ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा।
इंदौर। भारत-पाकिस्तान के मध्य चल रहे तनाव के बीच इंदौर में मेट्रो की कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। आरोपी ‘पाकिस्तान जिंदाबाद और एक रात में भारत साफ’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। शहर की गांधीनगर पुलिस ने मोहम्मद जावेद नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
भारत विरोधी नारे लगा रहे थे आरोपी
गांधीनगर थाना प्रभारी अनिल यादव के अनुसार आरोपी मोहम्मद जावेद किताब अंसारी मेट्रो निर्माण में लगी कंस्ट्रक्शन कंपनी का कर्मचारी है। गुरुवार रात उसका एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसमें जावेद और उसके साथी रूम में खाना बनाते हुए नजर आ रहे हैं। एक व्यक्ति उनका वीडियो बना रहा है।
आरोपी हंसी-ठिठौली करते हुए भारत विरोधी बातें बोल रहे हैं। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगा रहा है, जबकि खाना बना रहा युवक एक रात में भारत साफ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है।
इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी होने के बाद करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जावेद को पकड़ लिया। भारत विरोधी बातें करने पर उसकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने आरोपी के साथियों का भी लगा रही पता
टीआइ के अनुसार आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 196, 353 और 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी मोहम्मद जावेद अमोदई रामढगढ़वा बिहार का रहने वाला है। वह इन दिनों इंदौर में यूआरसी लैबर कैंप सुपर कॉरिडोर गांधीनगर में रह रहा है। पुलिस उसके अज्ञात साथियों का भी पता लगा रही है।
पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाने के मामले में पार्षद को जमानत
इंदौर में गत 30 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन के दौरान लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे के मामले में गिरफ्तार कांग्रेस पार्षद को कोर्ट से जमानत मिल गई। दरअसल, इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग विरोध प्रदर्शन के जुलूस में पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद लिखा पुतला और बैनर लिए नजर आ रहे थे।
इस बीच वीडियो में अज्ञात व्यक्ति दो बार पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते सुनाई दे रहा है। इस वायरल वीडियो के आधार पर सदर बाजार पुलिस ने नगर निगम के कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी सहित दो के खिलाफ धारा 196 (1)(बी) और 223 के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले