
इंदौर में शुक्रवार रात डायपर की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलने लगी। शॉर्ट सर्किट से आग न बढ़े इसलिए पूरे बिजली कंपनी ने तत्काल पूरे इलाके की बिजली बंद कर दी। इस वजह से आग ज्यादा बढ़ नहीं सकी। कुछ देर में फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। रहवासियों ने बताया कि जहां आग लगी वहां घनी बस्ती है। यदि सही समय पर बिजली बंद न की होती तो आग फैल सकती थी। दुकान के आगे डेंटल क्लिनिक है। लेकिन हादसे के वक्त वहां कोई नहीं था। फायर ब्रिगेड के साथ ही शुक्रवार रात पुलिस भी मौके पर पहुंची।
