धूम धाम से निकली भगवान श्री महाकालेश्वर की तीसरी सवारी
पालकी में भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश और गरुड़ रथ पर श्री शिव तांडव रूप में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेमंत्री श्री राजपूत, श्री शुक्ला और श्री पटेल सवारी में हुए शामिलसवारी में 4 जनजातीय नृत्यों और बैंड की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई उज्जैन में सोमवार को भगवान श्री महाकालेश्वर की श्रावण मास की तृतीय सवारी निकाली गई, जिसमें भगवान श्री महाकालेश्वर श्री चंद्रमौलेश्वर के रूप में पालकी में, हाथी पर श्री मनमहेश के रुप में और गरुड़ रथ पर श्री शिव तांडव रूप में विराजित होकर अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकले।
पालकी में भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश और गरुड़ रथ पर श्री शिव तांडव रूप में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकले
मंत्री श्री राजपूत, श्री शुक्ला और श्री पटेल सवारी में हुए शामिल
सवारी में 4 जनजातीय नृत्यों और बैंड की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई
उज्जैन में सोमवार को भगवान श्री महाकालेश्वर की श्रावण मास की तृतीय सवारी निकाली गई, जिसमें भगवान श्री महाकालेश्वर श्री चंद्रमौलेश्वर के रूप में पालकी में, हाथी पर श्री मनमहेश के रुप में और गरुड़ रथ पर श्री शिव
तांडव रूप में विराजित होकर अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकले।
भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी निकलने के पूर्व सभामंडप में भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर का षोडशोपचार से पूजन अर्चन संपन्न कराया गया। मध्यप्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत सपत्नीक, नवीन एवं नवकरणीय उर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला एवं पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री लखन पटेल ने भी भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन अर्चन किया। इस दौरान विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, भिंड के विधायक श्री नरेंद्र सिंह कुशवाह, महापौर श्री मुकेश टटवाल, श्री संजय अग्रवाल और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
पूजन पश्चात भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर पालकी में नगर भ्रमण पर निकले। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस के जवानों द्वारा पालकी में विराजित भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सवारी परंपरागत मार्ग महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्शी बाजार और कहारवाडी से होती हुई रामघाट पहुँची। क्षिप्रा नदी के जल से भगवान श्री महाकालेश्वर का अभिषेक और पूजन अर्चन किया गया। खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री राजपूत ने सपत्नीक भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन किया। रामघाट से भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी रामानुजकोट, मोड की धरमशाला, कार्तिक चौक, खाति का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड़, टंकी चौराहा, छत्री चौक होते हुए गोपाल मंदिर पहुंची। जहां परंपरा अनुसार गोपाल मंदिर के पुजारी द्वारा पालकी में विराजित भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर का पूजन किया गया। सवारी गोपाल मंदिर से पटनी बाजार, गुदरी चौराहा होते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची जहां पुन: आरती उपरान्त सवारी का विश्राम हुआ।
सवारी की प्रमुख झलकियां
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशानुरुप भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी को भव्य रुप देने के लिए थीम के अनुसार 4 जनजातीय लोकनृत्यों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। श्री प्रतापसिंह डिण्डोरी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का करमा सैला जनजातीय नृत्य, सुश्री पुष्पलता एवं साथियों द्वारा कर्नाटक का ढोलू कूनीथा जनजातीय नृत्य, श्री सचिन चौधरी, जबलपुर मध्यप्रदेश द्वारा अहिराई लोकनृत्य एवं श्री संजय महाजन द्वारा गणगौर लोकनृत्य की प्रस्तुतियॉ दी गई। रामघाट पर पुलिस बैंड ,बीएसएफ बैंड और खाचरोद के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विघालय खाचरोद के 33 बच्चों के दल के द्वारा भी आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 47 मिनट पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 1 घंटा पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 2 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 2 घंटे पहले
SportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 3 घंटे पहले
Sportsबायर्न के वैनसेंट कॉम्पनी अस्पताल से छुट्टी, स्वास्थ्य अच्छा 3 घंटे पहले
Health & FitnessJill Kenning की दर्दनाक स्थिति: Nabilone दवा की UK में कमी 4 घंटे पहले
TechnologyMicrosoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपर 5 घंटे पहले
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 17 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 17 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 17 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 17 घंटे पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 17 घंटे पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 17 घंटे पहले
LifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 18 घंटे पहले
BusinessUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियन 19 घंटे पहले
Health & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहले
TechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहले
TechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 1 दिन पहले
MadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 1 दिन पहले