जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई.अतिक्रमण कर बनायी गई 11 दुकानें ध्वस्त-करोड़ों रुपये मूल्य की शासकीय जमीन करायी गई अतिक्रमण मुक्त.
इंदौर जिले में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन के अमले द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी सिलसिले में आज एक बड़ी कार्रवाई की गई।
इंदौर जिले में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन के अमले द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी सिलसिले में आज एक बड़ी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में ग्राम पिपल्याकुमार स्थित भूमि खसरा क्रमांक 294 में अतिक्रमण कर बनायी गई 11 दुकानों को ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई में 12 हजार वर्गफीट शासकीय जमीन अतिक्रमण मुक्त करायी गई। इसका बाजार मूल्य 25 करोड़ रुपये से अधिक है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए रहमत अली पटेल निवासी खजराना इंदौर के वीडिओ को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने अनुविभागीय अधिकारी जूनी इंदौर श्री प्रदीप सोनी को जाँच के निर्देश दिए थे। श्री प्रदीप सोनी ने बताया कि इस संबंध में तहसीलदार जूनी इंदौर श्रीमती प्रीति भिसे व राजस्व निरीक्षक व हल्का पटवारी द्वारा जाँच की गई। जिसमें ग्राम पिपल्याकुमार स्थित भूमि खसरा क्रमांक 294 शासकीय भूमि के रूप में राजस्व अभिलेखों में दर्ज पायी गई। उक्त भूमि पर अमजद पिता रहमत अली पटेल निवासी खजराना इंदौर द्वारा 11 दुकानों का निर्माण कर अतिक्रमण किया जाना पाया गया । जाँच उपरांत न्यायालय तहसीलदार जूनी इंदौर द्वारा बेदखली आदेश पारित कर अतिक्रमणकर्ता अमजद पिता रहमत पटेल पर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किये जाने से एक लाख रुपये का अर्थदंड भी आधिरोपित किया गया। प्रकरण में आज कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन के अमले, नगर निगम की रिमव्हूवल टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करते हुए 11 दुकानों को ध्वस्त किया गया। श्री सोनी ने बताया कि कार्रवाई में 12 हजार वर्गफीट शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया । इस भूमि का बाजार मूल्य 25 करोड़ रुपये से अधिक है। उन्होंने बताया कि इस भूमि को सुरक्षित करने के लिए फैंसिंग भी करायी जायेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 22 मिनट पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 1 घंटा पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 2 घंटे पहले
SportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 2 घंटे पहले
Sportsबायर्न के वैनसेंट कॉम्पनी अस्पताल से छुट्टी, स्वास्थ्य अच्छा 2 घंटे पहले
Health & FitnessJill Kenning की दर्दनाक स्थिति: Nabilone दवा की UK में कमी 3 घंटे पहले
TechnologyMicrosoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपर 4 घंटे पहले
Technologyरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहा 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 16 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 16 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 17 घंटे पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 17 घंटे पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 17 घंटे पहले
LifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 17 घंटे पहले
BusinessUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियन 18 घंटे पहले
Businessयूके सरकार का मार्गदर्शन 14 मिलियन गरीब परिवारों के लिए टोन डेड 18 घंटे पहले
TechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहले
TechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 1 दिन पहले
MadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 1 दिन पहले
LifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 1 दिन पहले
