देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 16 बार पढ़ी गई

भाजपा पूरी तरह चुनावी रंग में रंगी, कांग्रेस को अभी भी गुलाल की तलाश

फाग उत्सव के जरिये कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की कोशिश, कार्यकर्ताओं को अति आत्मविश्वास से बचने की सीख दे रहे वरिष्ठ नेता। शहर में अब तक भाजपा के दो दर्जन से ज्यादा फाग उत्सव के आयोजन हो चुके हैं।

Abhishek Raghuvanshi27 मार्च 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • फाग उत्सव के जरिये कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की कोशिश, कार्यकर्ताओं को अति आत्मविश्वास से बचने की सीख दे रहे वरिष्ठ नेता।
  • शहर में अब तक भाजपा के दो दर्जन से ज्यादा फाग उत्सव के आयोजन हो चुके हैं।
  • चुनाव का रंग अब तक कांग्रेस पर चढ़ा नजर नहीं आ रहा।
  • फाग उत्सव के जरिये कार्यकर्ताओं में जोश भरने के मामले में फिलहाल तो कांग्रेस भाजपा से पिछड़ती नजर आ रही है।

इंदौर। लोकसभा चुनाव की घोषणा को डेढ़ सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है। भाजपा जहां पूरी तरह से चुनाव रंग में रंगी नजर आ रही है तो कांग्रेस को अब भी चुनावी गुलाल की तलाश है। फाग उत्सव आयोजनों के जरिए भाजपा में कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का अभियान शुरू हो चुका है, लेकिन कांग्रेस में कार्यकर्ता तो दूर नेताओं तक में चुनाव को लेकर कोई जोश नजर नहीं आ रहा। फाग उत्सव के आयोजनों के जरिये भाजपा नेता कार्यकर्ताओं में सिर्फ उत्साह ही नहीं भर रहे बल्कि उन्हें अति आत्मविश्वास से बचने के सीख भी दे रहे हैं। शहर में अब तक भाजपा के दो दर्जन से ज्यादा फाग उत्सव के आयोजन हो चुके हैं। रंगपंचमी तक इनकी संख्या 50 के पार हो जाएगी। इधर चुनाव का रंग अब तक कांग्रेस पर चढ़ा नजर नहीं आ रहा। इंदौर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के नाम की घोषणा के बाद उम्मीद की जा रही थी कि पार्टी के नेता नए जोश के साथ चुनाव अभियान में जुट जाएंगे लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा। फाग उत्सव के जरिये कार्यकर्ताओं में जोश भरने के मामले में फिलहाल तो कांग्रेस भाजपा से पिछड़ती नजर आ रही है। उम्मीद की जाना चाहिए कि आने वाले दिनों में पार्टी कुछ जोशिले आयोजन कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास करेगी।

अपने स्तर पर आयोजन कर रहे भाजपा नेता
खास बात यह है कि लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से एकजुट नजर आ रही है जबकि कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद भी बिखरी-बिखरी सी दिख रही है। भाजपा प्रत्याशी घोषित होते ही शहर में आयोजन और जनसंपर्क का दौर शुरू हो गया था, लेकिन कांग्रेस में यह बात नजर नहीं आ रही। पार्टी के अक्षय बम को प्रत्याशी घोषित करने के बाद किसी बड़े नेता का कोई बयान उनके पक्ष में नहीं आया। यही स्थिति फाग उत्सव को लेकर भी है।

भाजपा के नेता अपने-अपने स्तर पर फाग उत्सव आयोजित कर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और उनमें जोश भरने में लगे हैं, लेकिन कांग्रेस अब तक ऐसे आयोजनों से खुद को बचाए हुए है। आयोजनों में भाजपा नेता कार्यकर्ताओं में सिर्फ जोश ही नहीं भर रहे बल्कि उनसे अति आत्मविश्वास से बचने की अपील भी कर रहे हैं। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी कह चुके हैं कि पिछली बार तो इंदौर में हम साढ़े पांच लाख से जीते थे, लेकिन इस बार हमें इस आंकड़े से बहुत आगे जाना है।

सीएम का चेहरा सामने रख भर रहे जोश
भाजपा के फाग उत्सव आयोजनों में एक खास बात यह भी है कि आयोजनों में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का चेहरा सामने रखकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा जा रहा है। वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं कि यह भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो एक साधारण कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा सकती है। खुद मुख्यमंत्री भी अपने वक्तव्यों में यह बात कह चुके हैं।
फाग हमारी संस्कृति का अंग है। होली जीवन के विभिन्न रंगों का त्योहार है। जीवन के हर रंग के साथ हम कर्तव्य पथ पर जुट जाएं, यही फाग का संदेश है। हमारे कार्यकर्ता संस्कृति और धर्म में विशेष आस्था रखते है। फाग उत्सव के माध्यम कार्यकर्ता आम जनता के साथ एक रस होकर आनंद की अनुभूति कर रहे हैं।

  • *आलोक दुबे , प्रदेश प्रवक्ता भाजपा
    जिले में हम नौ-शून्य पर हैं। इसके चलते कुछ पलायन भी हुए हैं। ऐसे में जो प्रभारी हैं वे अन्य जिम्मेदारियों में लगे हैं। भाजपा विभिन्न सामाजिक आयोजनों में सीधे-सीधे फाग उत्सव के माध्यम से राजनीति कर रही है। हम त्योहार को त्योहार के रूप में मना रहे हैं। धार्मिक आयोजनों में शामिल भी हो रहे हैं।
  • प्रमोद द्विवेदी, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑