16 वर्षीय लड़की ने की खुदकुशी, स्वजन ने दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया
झोपड़ी से नशीली सामग्री मिली, लड़की का प्रेमी आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार। इंदौर। विद्यानगर झोपड़पट्टी में 16 वर्षीय लड़की ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। दो युवकों पर हत्या और दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
- झोपड़ी से नशीली सामग्री मिली, लड़की का प्रेमी आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार।
इंदौर। विद्यानगर झोपड़पट्टी में 16 वर्षीय लड़की ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। दो युवकों पर हत्या और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एक युवक से किशोरी के प्रेम संबंध थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एफआइआर दर्ज की है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम को नशीली सामग्री मिली है। लड़की ने जहर खाया या नशे का ओवरडोज था, यह स्पष्ट नहीं हुआ है।
डीसीपी जोन-4 ऋषिकेश मीना के मुताबिक, लड़की को रविवार सुबह स्वजन गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल ले गए थे। डाक्टर ने वीडियो कथन लिए तो उसने कहा कि गलती से जहर की गोलियां खा ली। उसने दुष्कर्म और मारपीट से इन्कार किया। स्वजन द्वारा आरोप लगाने पर पुलिस ने रविवार शाम आरोपित चंदन और चीटू के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर ली। रात में चंदन को गिरफ्तार कर लिया। चंदन नशे का आदी है। उसका युवती से प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। दोनों ही नशे के आदी हैं। पुलिस को झोपड़ी से नशीली सामग्री मिली है। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।
कपड़े अस्त-व्यस्त और बेहोशी की अवस्था में थी लड़की
लड़की के पिता नहीं है। मां मूसाखेड़ी में रहती है। वह नानी और छोटी बहन के साथ रहती थी। शनिवार को मौसी के दसवें में गए थे। देर रात लौटे तो लड़की बेहोश मिली। उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। चंदन और चीटू झोपड़ी में ही बैठे थे। नानी ने फटकार कर पूछा तो दोनों भाग गए। तड़के पांच बचे लड़की को उल्टियां हुई। मां को कॉल कर बुलाया और एमवाय अस्पताल ले गए। सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
लड़की के शरीर पर थे चोट के निशान
स्वजन ने कहा कि लड़की के शरीर पर चोट के निशान थे। उसकी पिटाई की गई है। दुष्कर्म भी हुआ है। पुलिस ने रात में एफआइआर दर्ज कर चंदन को पकड़ लिया। चंदन और चीटू के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। दोनों ही नशा करते हैं। लड़की को भी नशे की लत लग चुकी थी। सूत्रों के मुताबिक, लड़की के स्वजन ने चीटू से संबंध रखने पर आपत्ति ली थी।
पैनल करेगी पीएम, वीडियोग्राफी होगी
मामला प्रेम प्रसंग का है। लड़की के मृत्यु पूर्व कथन हो चुके हैं। सोमवार को डाक्टर की पैनल से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पीएम की वीडियोग्राफी भी होगी। – अमित सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था)

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले