.हरदा जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद हुई जनहानि की घटना ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है एक तरफ यहाँ राहत बचाव कार्य जारी है तो वही प्रदेश सरकार ने भी इस हादसे की जांच के आदेश दिए है
,इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस हादसे पर दुःख जताया है उन्होंने दिवंगतों को श्रद्धांजलि देते आज के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए है,महापौर के मुताबिक़ हादसा काफी दुखद है इस हादसे में कई लोग घायल हुए है हालाकि अभी मौत का आंकड़ा स्पस्ट नहीं है लेकिन पूरे मामले को लेकर प्रदेश की सरकार बेहद गंभीर है और घायलों को पर्याप्त इलाज के लिए व्यवस्था की जा रही है .
