
इंदौर| साइकिल पर बात करते जा रहे युवक का मोबाइल बाइक सवार झपट ले गए। तुकोगंज पुलिस ने 43 वर्षीय शेख इकबाल मकसूद निवासी काजी की चाल की शिकायत पर केस दर्ज किया है। फरियादी ने बताया वह 9 अप्रैल की रात 10.45 बजे राजबाड़ा से साइकिल से घर जा रहा था। रानी सती गेट के पास उसे कॉल आया तो उसने रिसीव किया, तभी पीछे से बाइक से आए दो युवकों में से पीछे बैठा लड़का मोबाइल छीन ले गया। पुलिस फुटेज के आधार पर दो संदेहियों को पकड़कर पूछताछ कर रही।
