सरकार करेगी बिल्डरों का लाइसेंस सस्पेंड, कैलाश विजयवर्गीय का कॉलोनाइजर्स पर सख्ती का ऐलान
भोपाल।
भोपाल। मध्य प्रदेश में अब अवैध कॉलोनी बनाने वाले बिल्डरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी लाइसेंस सस्पेंड के साथ एफआईआर जैसी कार्रवाई भी की जाएगी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अवैध कॉलोनियों से संंबंधित जो नियम राज्य शासन ने बनाए हैं उन्हें सख्ती से लागू करवाया जाएगा बता दें कि शुक्रवार को नगरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश के सभी नगर निगम आयुक्तों और महापौर की बैठक ली थी और अवैध कॉलोनियों को लेकर सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है बैठक में नगरी विकास और आवास के प्रमुख सचिव और आयुक्त भी मौजूद थे।
बिल्डर,कॉलोनाइजर का लाइसेंस होगा सस्पेंड
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक में स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में कहीं भी कॉलोनी बन रही है तो बगैर नियम कायदे के इसे बनाने वाले बिल्डरों और कॉलोनाइजरों के लाइसेंस सस्पेंड किये जाएंगे और अवैध कॉलोनी के नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करते हुए एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी उन्होंने कहा कि एक ऐसी मॉनिटरिंग टीम भी बनाई जाएगी जो ऐसी कॉलोनी पर निगरानी रखेगी।
कैलाश विजयवर्गीय का लोगों से कहना है कि वे ऐसी कॉलोनियों में घर या प्लॉट खरीदने से बचें जहां बिल्डर ने कोई सुविधा नहीं दी है लोगों को कॉलोनी की परमिशन के बारे में जानकारी लेना चाहिए बगैर सुविधा वाली कॉलोनी में लोग घर क्यों बनाते हैं ऐसी कॉलोनी में फिर लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होते हैं बिल्डर सरकार के साथ लोगों को भी चूना लगाते हैं अब ऐसे बिल्डरों के खिलाफ शासन सख्ती से निपटेगा वहीं लोग भी सतर्क रहें और अवैध कॉलोनियों में घर नहीं बनाएं ऐसे कई बिल्डर टॉउन एंड कंट्री प्लानिंग समेत नगर निगम से बगैर परमिशन के कॉलोनी बना लेते हैं ऐसे कॉलोनाइजरों के लिए एक मॉनिटरिंग टीम भी तैयार की जा रही है।
अवैध कॉलोनियों में समस्याओं का अंबार
राजधानी समेत हर जिले में एक-दो नहीं कई अवैध कॉलोनियां बनी हुईं हैं बिल्डर ने कॉलोनी काटी और प्लॉट बेच दिए कुछ समय बाद लोगों ने मकान बनाना शुरू कर दिए और धीरे-धीरे बगैर सुविधाओं के ही लोगों ने वहां रहना शुरू कर दिया इसके बाद यही लोग कॉलोनी में बिजली,पानी,सड़क,स्ट्रीट लाइट,पार्क जैसी सभी सुविधाओं की मांग करने लगते हैं और शासन और प्रशासन के लिए परेशानी होती है जबकि ये सभी सुविधाएं कॉलोनी बनाने के पहले बिल्डर या कॉलोनाइजर को उपलब्ध कराना है लेकिन वह अपना मुनाफा कमाकर ऐसी ही किसी दूसरी कॉलोनी बनाने में लग जाता है जब लोगों को परेशानी होती है तो सरकार पर दबाव बनाते हैं राजधानी के आसपास ऐसी कई अवैध कॉलोनियां हैं।
एमपी सरकार ला सकती है नया कानून
हाल ही में विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक हरदीप सिंह डंग ने अवैध कॉलोनियों में सुविधाओं को लेकर सवाल उठाया था जिस पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुए कहा था कि अवैध कॉलोनियों को वैध नहीं किया जा रहा बल्कि अवैध कॉलोनी में रह रहे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सके इसके लिए प्रयास किया जा रहे हैं सरकार की कोशिश है कि प्रदेश में अवैध कॉलोनियां विकसित न हो लेकिन प्रदेश में एक नेक्सस कम कर रहा है प्रदेश के बड़े शहरों में अवैध कॉलोनी एक बड़ी समस्या है मुख्यमंत्री भी इसको लेकर गंभीर हैं और उन्होंने इस संबंध में कड़े नियम बनाने के लिए कहा है. जल्द ही इसे लेकर नया कानून भी लाया जा सकता है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले