शादी के नाम पर एक युवती छली गई है आरोपी ने होटल में ले जाकर उसका दैहिक शोषण किया बाद में शादी से इनकार कर दिया उसने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है मामला लसूडिया थाना क्षेत्र का है 20 साल की युवती की शिकायत पर आरोपी सचिन पिता देवकरण बाड़ोलिया निवासी तलावली चांदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है उसने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे शादी का झांसा देकर महालक्ष्मी नगर स्थित डी आर ग्रीन होटल में लेकर आता था। यहां कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं, अब वह शादी का दबाव बनाती है, तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने लग गया और जान से मारने की धमकी भी दी है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है
