देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

लोकसभा निर्वाचन 2024 इंदौर जिले में मतदान दलों को 12 मई को होगा मतदान सामग्री का वितरण

सामग्री वितरण के लिये नेहरू स्टेडियम में बनाये गये विशाल डोम मतदान दलों को लाईन में नहीं लगना होगा, बैठे-बैठे ही मिलेगी टेबलों पर मतदान सामग्री सामग्री वितरण के लिए तैनात रहेंगे लगभग 2 हजार अधिकारी/कर्मचारी गर्मी को देखते हुये मतदान दलों की सुविधा के लिए रहेंगी अनेक व्यवस्थाएं आकस्मिक स्थितियों से निपटने के लिए पहली बार बन रहा है स्टेडियम में सर्वसुविधा युक्त अस्पताल इंदौर 09 मई, 2024इंदौर जिले में लोकसभा निर्वाचन के लिए की जा रही तैयारियां लगभग अंतिम दौर में है।

Abhishek Raghuvanshi9 मई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • सामग्री वितरण के लिये नेहरू स्टेडियम में बनाये गये विशाल डोम
  • मतदान दलों को लाईन में नहीं लगना होगा, बैठे-बैठे ही मिलेगी टेबलों पर मतदान सामग्री
  • सामग्री वितरण के लिए तैनात रहेंगे लगभग 2 हजार अधिकारी/कर्मचारी
  • गर्मी को देखते हुये मतदान दलों की सुविधा के लिए रहेंगी अनेक व्यवस्थाएं
  • आकस्मिक स्थितियों से निपटने के लिए पहली बार बन रहा है स्टेडियम में सर्वसुविधा युक्त अस्पताल

इंदौर 09 मई, 2024
इंदौर जिले में लोकसभा निर्वाचन के लिए की जा रही तैयारियां लगभग अंतिम दौर में है। इंदौर संसदीय क्षेत्र के 8 विधानसभा क्षेत्रों सहित धार संसदीय क्षेत्र में आने वाले इंदौर जिले के महू विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को 12 मई को सुबह 6:30 बजे से मतदान सामग्री का वितरण नेहरू स्टेडियम से किया जायेगा। नेहरू स्टेडियम में सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के 2677 मतदान दलों को सामग्री वितरण के लिए 3 विशाल डोम बनाये गये है। मतदान दलों को सामग्री प्राप्त करने और उन्हें वापस जमा करने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पडेगा तथा लाइन में भी नहीं लगना होगा। उन्हें एक ही जगह बैठे-बैठे मतदान सामग्री निर्धारित टेबल पर प्राप्त हो जायेगी। इसके लिए मतदान दलों हेतु कुल 2677 टेबले लगाई जा रही है। प्रत्येक टेबल पर चार-चार कुर्सियां रहेंगी। इन्हीं टेबलों पर मतदान दलों को सामग्री मिल जायेगी और मतदान के पश्चात यहीं प्राप्त की जायेगी। गर्मी को देखते हुये मतदान दलों की सुविधा के लिए अनेक व्यवस्थाएं भी की जा रही है।

गर्मी को देखते हुये विशेष व्यवस्थाएं
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष सिंह के निर्देशन में मतदान सामग्री वितरण के लिए नगर निगम द्वारा सम्पूर्ण व्यवस्थाएं की जा रही है। बताया गया कि 12 मई को प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओं की मौजूदगी में ईवीएम के स्ट्रांग रूम खोले जायेंगे। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखकर मतदान सामग्री वितरण स्थल पर विशेष सुविधायें जुटाई गई हैं। जिसमें शीतल हवा व फुहार देने वाले 400 से अधिक पंखे, 250 से अधिक बड़े-बड़े कूलर, हर सेक्टर में पर्याप्त शीतल जल और अन्य बुनियादी व्यवस्थायें की गई हैं। साथ ही सामग्री वितरण स्थल पर पर्याप्त केन्टीन भी स्थापित की गईं हैं। इन केन्टिनों में रियारती दर पर खाद्य सामग्री मिलेगी।

लगभग दो हजार से अधिक अधिकारी/कर्मचारी संभालेंगे सामग्री वितरण व्यवस्था
स्टेडियम में बनाये गये विशाल डोम में सामग्री वितरण के लिए विधानसभा क्षेत्र वार व्यवस्थाएं की गई है। सामग्री वितरण के लिए लगभग 2 हजार अधिकारी/कर्मचारियों को तैनात किया जा रहा है। सामग्री वितरण के लिए कुल 172 दल रहेंगे। इन दलों में एल-1, एल-2, एल-3, एल-4 कर्मचारी के रूप के कुल 688 कर्मचारी रहेंगे। प्रत्येक दल के सहयोग के लिए पांच-पांच सहायक भी रहेगे। इस तरह कुल 860 सहायकों को नियुक्त किया गया है। इसी तरह सामग्री वितरण के पर्यवेक्षण के लिए पहली बार सेक्टर की व्यवस्था की गई है। कुल 244 सेक्टर अधिकारी पर्यवेक्षण के लिए तैनात रहेंगे। अन्य व्यवस्थाओं के लिए पहली बार 172 पटवारियों को भी स्टेडियम में तैनात रखा जायेगा। इस तरह लगभग 2 हजार अधिकारी/कर्मचारी सामग्री वितरण व्यवस्था संभालेंगे।

स्टेडियम में पहली बार सर्वसुविधा युक्त अस्पताल
आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए सामग्री वितरण स्थल स्टेडियम में पहली बार सर्वसुविधा युक्त अस्थाई अस्पताल बनाया जा रहा है। यह अस्पताल 10 बिस्तरों का रहेगा। इसमें पर्याप्त संख्या में विशेषज्ञ डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, एम्बुलेंस, सभी जरूरी दवाईयां आदि व्यवस्थाएं रहेगी। अस्पताल में तात्कालिक जाँच की सुविधा भी रहेगी। यह अस्पताल 12 मई से लेकर 14 मई को कार्य समाप्ति तक कार्यरत रहेगा। इस अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ मुख्य रूप से तैनात रहेंगे।

35 इलेक्ट्रीक व्हीकल भी व्यवस्थाओं में रहेंगे
स्टेडियम में मतदान सामग्री को मतदान दलों तक लाने ले जाने तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए 35 इलेक्ट्रीक व्हीकल रहेंगे। यह व्हीकल सहायक कर्मचारियों के साथ सामग्री को लाने ले जाने का कार्य करेंगे।

तीन विशाल डोम में रहेंगी मतदान दलों की 2677 टेबले
स्टेडियम में मतदान दलों को सामग्री वितरण के लिए तीन विशाल डोम बनाये जा रहे हैं। इनमें विधानसभा क्षेत्रवार टेबलों की व्यवस्था रहेगी। उक्त डोम में 2677 टेबले लगाई जा रही है। प्रत्येक टेबलों पर चार-चार कुर्सियां भी रहेंगी। इन्हीं पर बैठकर मतदान दल सामग्री प्राप्त करेंगे और मतदान पश्चात सामग्री वापस जमा करायेंगे। बताया गया कि जिले के स्टेडियम में विधानसभा क्षेत्र देपालपुर में 285, इंदौर-1 में 330, इंदौर-2 में 314, इंदौर-3 में 194, इंदौर-4 में 215, इंदौर-5 में 391, राउ विधानसभा क्षेत्र में 344, महू में 280, सांवेर में 324 टेबलों पर मतदान दलों को सामग्री वितरित की जायेगी। विधानसभा क्षेत्रवार कलर्स कोड रहेंगे। इससे मतदान दलों को सुविधा होगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑