इंदौर के कारोबारी से राजस्थान के कारोबारी ने एक करोड रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी की है, पैसा लेने के बावजूद माल नहीं भेजा फरियादी ने पुलिस की शरण ली मामला एमआईजी थाना इलाके का है
फरियादी वेदक जो अनूपनगर के रहने वाले हैं जिन्होंने थाने पहुंचकर की शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी रमेश कुमार उर्फ राजकुमार जो उदयपुर राजस्थान के रहने वाले हैं जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया फरियादी का पीवीसी दाने का बड़ा कारोबार है उन्होंने बताया कि आरोपी कारोबारी वर्षों से व्यापार चल रहा है, उसे पैसा भेजते हैं वह माल भेज देता है करीब 2 साल पहले एक करोड़ 10 लाख रुपए फारियादी ने आरोपी को भेज दिए, बावजूद उसके आज दिनांक तक माल नहीं आया फरियादी के कई बार कहने के बाद भी जब माल नहीं भेजा तो फरियादी ने पुलिस की शरण ली वहीं पुलिस ने धोखाधड़ी और विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है
