राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में ईव्हीएम का प्रथम रेण्डमाइजेशन किया गया। ईव्हीएम विधानसभा क्षेत्रवार आवंटित।
इंदौर जिले में लोकसभा चुनाव की तैयारियां जारी है। इसके तहत आज जिले की सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिये ईव्हीएम का प्रथम रेण्डमाइजेशन किया गया।
इंदौर जिले में लोकसभा चुनाव की तैयारियां जारी है। इसके तहत आज जिले की सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिये ईव्हीएम का प्रथम रेण्डमाइजेशन किया गया। यह रेण्डमाइजेशन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में हुआ। इस रेण्डमाइजेशन के पश्चात जिले में सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिये ईव्हीएम जिसमें बेलेट यूनिट (बीयू), कंट्रोल यूनिट (सीयू) तथा वीवीपेट शामिल हैं आवंटित की गई। आवंटन के पश्चात उक्त सामग्री विधानसभा क्षेत्रवार स्ट्रॉग रूम में पूर्ण सुरक्षा के साथ रखी जायेगी।
इस बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना लोवंशी, श्री रोशन राय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र रघुवंशी सहित सभी रिटर्निंग अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में सभी की सर्वसम्मति से ईव्हीएम का प्रथम रेण्डमाइजेशन किया गया। द्वितीय रेण्डमाइजेशन बाद में होगा। इसके तहत मतदान केन्द्रवार ईव्हीएम का आवंटन किया जायेगा। बताया गया कि जिले में उपलब्धता के आधार पर 120 प्रतिशत बीयू, 120 प्रतिशत सीयू तथा 130 प्रतिशत वीवीपेट का प्रथम रेण्डमाइजेशन किया गया। इसमें 20 प्रतिशत बीयू, 20 प्रतिशत सीयू तथा 30 प्रतिशत वीवीपेट रिजर्व के रूप में रहेंगे।
रेण्डमाइजेशन के दौरान विधानसभावार ईव्हीएम का वितरण किया गया। इस दौरान जिले की सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2486 मतदान केन्द्रों पर रिजर्व सहित 2981 बीयू, 2981 सीयू तथा 3228 वीवीपेट का आवंटन किया गया। जिले के देपालपुर विधानसभा क्षेत्र में 277 मतदान कन्द्रों में 332 बीयू, सीयू 332 एवं वीवीपेट 360, विधानसभा क्षेत्र इंदौर-1 में 312 मतदान केन्द्रों के लिये बीयू 374, सीयू 374 एवं वीवीपेट 405, विधानसभा क्षेत्र इंदौर-2 में 296 मतदान केन्द्रों के लिये बीयू 355, सीयू 355 एवं वीवीपेट 384, विधानसभा क्षेत्र इंदौर-3 में 193 मतदान केन्द्रों के लिये बीयू 231, सीयू 231 एवं वीवीपेट 250, विधानसभा क्षेत्र इंदौर-4 में 211 मतदान केन्द्रों के लिये बीयू 253, सीयू 253, वीवीपेट 274,विधानसभा क्षेत्र इंदौर-5 में 341 मतदान केन्द्रों के लिये बीयू 409, सीयू 409, वीवीपेट 443, डॉ. अंबेडकर नगर महू विधानसभा क्षेत्र में 260 मतदान केन्द्रों के लिये बीयू 312, सीयू 312, वीवीपेट 338, राऊ विधानसभा क्षेत्र में 291 मतदान केन्द्रों के लिये बीयू 349, सीयू 349, वीवीपेट 378 तथा सांवेर विधानसभा क्षेत्र में 305 मतदान केन्द्रों के लिये बीयू 366, सीयू 366, वीवीपेट 396 का आवंटन किया गया।
प्रथम रेण्डमाइजेशन ईव्हीएम मैनेजमेंट सिस्टम ईएमएस 2.0 सॉफ्टवेयर से किया गया। रेण्डमाइजेशन के समय इसकी जानकारी उपस्थित मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों को दी गई। प्रथम रेण्डमाइजेशन में मशीनें (बीयू, सीयू, वीवीपेट) विधानसभा क्षेत्रवार आवंटित की गई। ईएमएस 2.0 सॉफ्टवेयर में मशीनों को Re-randomize कर आवंटन किया गया। प्रथम रेण्डमाइजेशन के पश्चात् मशीनें रिटर्निंग ऑफिसर की अभिरक्षा में संबंधित विधानसभा के लिए नियत विधानसभा क्षेत्रवार स्ट्रॉग रूम में रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से रिसीव की गई तथा विधानसभा क्षेत्रवार स्ट्रॉग रूम के डबल लॉक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार सुरक्षित रखी जायेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले