
इंदौर के पलासिया में मेटेनेंस कर्मचारी से मारपीट का वीडियो सामने आया है। मामला मंगलवार दोपहर का है। कर्मचारी को एक युवती ने लड़के बुलवाकर पिटवाया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पलासिया पुलिस के मुताबिक, विशाल सोलंकी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। विशाल ने बताया कि उसका शेखर प्लेनेट पलासिया में अदरक इंजीनियरिंग के नाम से ऑफिस है। यहां पर वह मेंटनेस का काम देखता है। मंगलवार दोपहर में वह खाना खाकर टहल रहा था। नजदीक के ऑफिस की युवती मोबाइल पर बात कर रही थी। उसने कहा कि इस तरफ मत आओ। इस पर विशाल ने कहा कि उसे माइग्रेन है, इसीलिए खाना खाकर टहलता है।
बीच-बचाव करने पर भाभी – भाई को भी पीटा
युवती ने धमकी दी कि इधर दिखा तो पिटाई करवा दूंगी। इस पर विशाल ने कहा कि उसने कोई कमेंट्स या छेड़छाड़ की हो, तो बताए। इसके कुछ देर बाद युवती ने लड़के बुलवा लिए। उन्होंने उसके साथ मारपीट की। कांच की बोतल सिर में मारी। मारपीट में कपड़े फट गए। भाभी प्रिया और भाई बचाने आए, तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की।
