
इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवारों ने युवक को लूट लिया।वह मोबाइल पर गाने सुन रहा था।आरोपित झपट्टा मार कर मोबाइल ले गए। पुलिस के मुताबिक घटना पिपल्याहाना स्थित सर्विस रोड़ की है। 19 वर्षीय अंशुल धाकड़ रेस्त्रां में काम करता है। देर रात मोबाइल पर गाने सुनता हुआ जा रहा था। बाइक सवार तीन बदमाश नजदीक आए और झपट्टा मार कर फोन छीन कर भाग गए। तीन दिन पूर्व इसी क्षेत्र में एक महिला के साथ चेन लूटने की घटना हुई थी।
