मालवा-निमाड़ में सीएम मोहन ने की ताबड़तोड़ सभाएं, बोले- गद्दारों को भाजपा और देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी
मुख्यमंत्री डा. यादव ने शनिवार को रतलाम में महाजनसंपर्क किया। इंदौर जिले के बेटमा पहुंचे। यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और जीतू पटवारी पर जमकर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री डा. यादव ने शनिवार को रतलाम में महाजनसंपर्क किया। इंदौर जिले के बेटमा पहुंचे। यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और जीतू पटवारी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंदौर में कांग्रेस ने माहौल बनाया कि भाजपा ने गलत किया।
- सीएम बोले- गद्दारों को भाजपा और देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी
- प्रचार के अंतिम दिन रतलाम में डा. मोहन यादव ने किया जनसंपर्क टीम
- बोले- कांग्रेस ने जनता को शादी का निमंत्रण दिया, पर दूल्हा ही भाग गया
मालवा-निमाड़ : मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अंचल में सघन जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत को कोई ताकत रोक नहीं सकती। कांग्रेस के लोग चुनाव भारत में लड़ रहे हैं और प्रशंसा पाकिस्तान की करते हैं। ऐसे गद्दारों को भाजपा और देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। ये चुनाव भारत के भविष्य का चुनाव है। दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से चुनने का चुनाव है।
कई जगह किया जनसंपर्क
मुख्यमंत्री डा. यादव ने शनिवार को रतलाम में महाजनसंपर्क किया। फिर इंदौर जिले के बेटमा पहुंचे। यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और जीतू पटवारी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंदौर में कांग्रेस ने माहौल बनाया कि भाजपा ने गलत किया। हमने क्या गलत किया, उनके प्रदेश अध्यक्ष इंदौर में रहते हैं और 40 साल से कांग्रेस का पंजा हिला ही नहीं तो क्या करें। कांग्रेस ने जनता को शादी का निमंत्रण दिया, पर दूल्हा ही भाग गया। ये बोलते हैं कि दूल्हे को पटा लिया
दूल्हा ऐसे-कैसे पट गया।
हमारी सरकार बनी और हमने लाउड स्पीकर बंद कराए। फालतू माइक चलते थे तो नींद खराब होती थी, दिन में पांच बार बजते थे तो यह बात सही नहीं थी। इसलिए सभी धर्म के लिए आदेश निकाला और एक झटके में 66 हजार माइक जमा हो गए। इसमें भी जिनके माइक बंद हुए वह नहीं बोले, पर कांग्रेसी बोलने लगे। इसलिए इन्हें जनता ने उठाकर घर भेज दिया।
लाए नए नियम
बाजार में फूड सेफ्टी नियम लाए ताकि मांस खुले में न बिके। जिन्हें खाना है खाए, पर दूसरों को क्यों दिखाएं। रजिस्ट्री का नया नियम लाए कि रजिस्ट्री कराओ और नामांतरण पटवारी घर आकर देगा। हमने पटवारी काल खत्म किया तो इन्होंने पटवारी को ही अध्यक्ष बना दिया। पटवारी भी ऐसा बना है कि न घर वाले सुन रहे, न बाहर वाले। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक केवल खेती की उपज पर बोनस मिलता था। आने वाले समय में दूध उत्पादन पर भी बोनस देंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले