माननीय मंत्री एवं महापौर द्वारा हैकथान के प्रतिभागियों को किया सम्मानित
जनता की इच्छा व सेवा के लिए सिस्टम के माध्यम से काम आवश्यक है-माननीय नगरीय प्रशासन मंत्री डिजिटाइजेशन लोकतंत्र में संजीवनी बूटी का काम करेगा- माननीय मंत्री 2050 के बाद की दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ट होगी - महापौर प्रथम पुरस्कार -टिम तरंग मुंबई महाराष्ट्र से राशी रुपए 1.50 लाख से सम्मानित द्वितीय पुरस्कार -टिम स्विफ्ट तेजप्रित सिंह ( मोहाली से ) 1 लाख का पुरस्कार तृतीय पुरस्कार - चेन्नई की टिम श्री शेख़ अंसाफ़ ज़ाकिर अहमद ( ५० हज़ार का पुरस्कार ) इंदौर दिनांक 28 जुलाई 2024।
जनता की इच्छा व सेवा के लिए सिस्टम के माध्यम से काम आवश्यक है-माननीय नगरीय प्रशासन मंत्री
डिजिटाइजेशन लोकतंत्र में संजीवनी बूटी का काम करेगा- माननीय मंत्री
2050 के बाद की दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ट होगी – महापौर
प्रथम पुरस्कार -टिम तरंग मुंबई महाराष्ट्र से राशी रुपए 1.50 लाख से सम्मानित
द्वितीय पुरस्कार -टिम स्विफ्ट तेजप्रित सिंह ( मोहाली से ) 1 लाख का पुरस्कार
तृतीय पुरस्कार – चेन्नई की टिम श्री शेख़ अंसाफ़ ज़ाकिर अहमद ( ५० हज़ार का पुरस्कार )
इंदौर दिनांक 28 जुलाई 2024। योजना एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रभारी श्री राजेश उदावत ने बताया कि नगर निगम इंदौर डिजिटल बनाने के क्रम में दिनांक 26 से 28 जुलाई तक आयोजित प्रौद्योगिकी प्रतियोगिता हैकथॉन प्रतियोगिता का नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी, सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव की उपस्थिति में श्री आनंद मोहन माथुर सभागृह में समापन समारोह संपन्न हुआ।
इस अवसर पर माननीय अतिथियों द्वारा हैकथान प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार -टीम तरंग मुंबई महाराष्ट्र को राशी रुपए 1.50 लाख से सम्मानित किया गया, इसके साथ ही द्वितीय पुरस्कार -टीम स्विफ्ट तेजप्रित सिंह ( मोहाली से ) 1 लाख का पुरस्कार एवं तृतीय पुरस्कार – चेन्नई की टीम श्री शेख़ अंसाफ़ ज़ाकिर अहमद ५० हज़ार का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी श्री राजेश उदावत, महापौर परिषद सदस्य श्री राजेंद्र राठौर, श्री अश्विनी शुक्ल, श्री नंद किशोर पहाड़िया, श्री जीतू यादव, श्री निरंजन सिंह चौहान, सुश्री सौम्या जैन, श्री संदीप जैन आईआईटी, पार्षद श्रीमती पूजा पाटीदार, अपर आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट ग्रुप चेअरमेन श्री आशीष सोजतियां, श्री गौरव सोजतियां, श्री अतुल भारत, श्रीमती नम्रता तपस्वी, श्री प्रताप नायर, श्री हिमांशु गोयल सहित विभिन्न शहरो के 79 से अधिक युनिवरसिटी/कॉलेज के 500 से अधिक विद्यार्थी/विशेषज्ञ एवं अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम मैं चयनित प्रतिभागियों का अलॉटमेंट महापौर परिषद सदस्य श्री राजेंद्र राठौर द्वारा किया गया एवं कार्यक्रमके अंत में आभार प्रभारी श्री राजेश उदावत जी ने माना।
माननीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहां की मेरे राजनीतिक जीवन में मैंने ऐसा अवसर नहीं देखा जहां पर नौजवान पीढ़ी के लिए आज कुछ अवसर मिला है, माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में इसका भरपूर लाभ उठाइए और देश को ताकतवर बनाने में अपने महत्वपूर्ण योगदान करिए यह मैं आपसे आग्रह करना चाहूंगा। लगातार सोचते रहिए लगातार चिंतन करते रहिए। मैं जब मेयर था तो हमारा एक अमेरिका के सिटी के साथ ट्विन सिटी यूनाइटेड नेशन का एक प्रोग्राम है उसमें एक सिटी दूसरे सिटी के साथ ट्विन होती तो मैं वहां के मेयर के पास गया तो मेरे साथ में मुझे ब्रेकफास्ट पर बुलाया, मैं जितने समय वहां था मैंने देखा कि वहां के मेयर से कोई मिलने नहीं आया, तब मैंने उनसे पूछा कि आपसे दिन में कितने लोग मिलते आते हैं उन पर उन्होंने बताया कि कोई नहीं आता। और उन्होंने बताया कि यह सब एक सिस्टम बना हुआ है जिसके माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
माननीय मंत्री जी ने कहा कि जनता की इच्छा व सेवा के लिए सिस्टम के माध्यम से काम किया जाता है, इसके साथ ही सिस्टम फेल हो तो उसका भी अल्टरनेट सिस्टम होना चाहिए, इसीलिए चिंतन मंथन लगातार चलते रहना चाहिए। मैं महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव के इस नवाचार और नए प्रयोग के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।
माननीय सुषम लघु एवं उद्यम मंत्री श्री चैतन्य कश्यप ने कहा कि यह एक अभिनव प्रयास है और इंदौर में अब अभिनव प्रयासों के लिए जाना जाने लगा है। आज के इस आयोजन के तीन दिन का हुआ युवाओं को जोड़कर के और माननीय महापौर जी द्वारा डिजिटलाइजेशन कैसे हो देश के युवाओं को कैसे आगे लाया जाए, तो ऐसे प्रयोग में प्रयोग और उसके बाद एक तीसरा प्रयोग और इसके लिए मुझे आपके बीच में बुलाया है। हम सहयोगी के रूप में कैसे खड़े रहे हैं और उनके अंदर एक नई भूमिका को हम देश के सामने कैसे लाएं, हर जगह बात आती है पब्लिक सर्विस हम सर्विसेज को डिलीवर कैसे करते हैं सरकारों के काम हो मध्य प्रदेश की सरकार के अंदर आप देख रहे हैं पिछले 6,7 माह में ही हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के नेतृत्व में लगातार हमने कई उपलब्धि हासिल किया है, पंचायतों से नगर पंचायतों से लेकर यह जरूरत है
डिजिटलाइजेशन से ही भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जा सकती है। डिजिटाइजेशन लोकतंत्र की संजीवनी है।
माननीय जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि
इंदौर जब भी कुछ करता है अद्भुत करता है अकल्पनीय करता है। देश में इंदौर एक मात्र शहर है जो पहली बार इस प्रकार का प्रयोग किया, मंथन में एक नई सोच निकलती है नया विचार निकलता है जब जब परिवर्तन् आया है युवा शक्ति के द्वारा आया है। इंदौर राष्ट्र को प्रेरणा देगा ये जो मंथन हुआ है ये बेकार नहीं जाएगा। इनके विचारों का मध्य प्रदेश के विकास में कैसे प्रयोग करें इसका भी चिंतन करना होगा।
महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा नगर निगम को डिवीजन बनाने के क्रम में तीन दिवसीय हैकथान प्रतियोगिता में 79 टीम्स जिनमें 13 यूनिवर्सिटी, 18 से ज्यादा स्टेट और इंदौर की टीम को मिलाकर डिजिटल इंदौर में अपना सहयोग दिया गया है। इस प्रतियोगिता के तहत ब्रिलिएंट माइंड्स उनके टीचर्स और विशेष रूप से एक्रोपोलिस की पूरी टीम के प्रयास से 72 घंटे लगातार इंदौर को डिजिटल सिटी बनाने के क्रम में कार्य किया है।
महापौर श्री भार्गव ने कहा कि दुनिया बहुत आगे चली गई है 2050 के बाद की दुनिया कैसी होगी, वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ड होगी, जब इस दृष्टि से माननीय प्रधानमंत्री जी देश के विकास को देखते है तो कोई भी अर्बन लोकल बॉडी कोई नगरीय निकाय जो 3 टायर गवर्निंग सिस्टम की सबसे मजबूत कड़ी है वह यदि डिजिटाइजेशन में पीछे होगी तो जो प्रधानमंत्री जी का विजन है हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का विजन है वह सही अर्थों में लोगों तक नहीं पहुंचेगा। इसलिए नगरीय निकायों का 100 परसेंट डिजिटाइजेशन और वह भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड होना जरूरी है, चाहे वह नगर निगम की वर्कशॉप हो, हमारा रिवेन्यू सिस्टम हो, पानी सप्लाई हो या एस्टेब्लिशमेंट के डिजिटाइजेशन की बात हो यह तब संभव है जब दुनिया में जो हो रहा है वह हमको मालूम पड़े और वह हम इसलिए कर पा रहे हैं कि हमको अपना पोर्टल बनाने की परमिशन मिली है और जब वह परमिशन मिली है तो वह जन भागीदारी से हो देश के अच्छे सुझावों के साथ हो इन्नोवेटिव आईडियाज के साथ हो और वह आप सब ने तीन दिन में करके बताया है। देश का सबसे साफ शहर सबसे स्मार्ट शहर और डिजिटलाइजेशन में भी नंबर वन हो क्योंकि एक ऐसी फील्ड थी जिसमें इंदौर थोड़ा पीछे था वह थी ग्रीनरी लेकिन इंदौर की इस टीम ने माननीय कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में 51 लाख पौधे का संकल्प पूरा कर कर और एक दिन में 12 लाख 40 हजार से अधिक पौधे लगाकर आया और अब हम ग्रीनरी में भी नंबर वन है जिसका उल्लेख आज माननीय प्रधानमंत्री जी ने भी अपनी मन की बात में उल्लेख किया है। आपने इंदौर के लिए किया है यह देश का इंदौर में बहुत बड़ा सहयोग है मैं व्यक्तिगत रूप से आप सभी टीम मेंबर्स मैं इंदौर को डिजिटल सिटी बनाने के लिए काम किया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले



