देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

माता-पिता के ठहरने पर भी देना पड़ता है पहचान पत्र, ब्वायज हास्टल में रुकवाया लड़की को

आशंका है कि दोनों सस्ते लाज में रुक सकते हैं। कोटा पुलिस हास्टल, होटल, लाज और ढाबों पर छानबीन कर रही है। अपहरण की साजिश कर रुपये मांगने वाली छात्रा का तीसरे दिन भी पता नहीं चला।

Abhishek Raghuvanshi22 मार्च 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • आशंका है कि दोनों सस्ते लाज में रुक सकते हैं। कोटा पुलिस हास्टल, होटल, लाज और ढाबों पर छानबीन कर रही है।
  • अपहरण की साजिश कर रुपये मांगने वाली छात्रा का तीसरे दिन भी पता नहीं चला।
  • राजस्थान पुलिस भंवरकुआं क्षेत्र के हास्टल और बाहरी क्षेत्र के होटल, ढाबों पर छानबीन कर रही है।

इंदौर। छात्रा के अपहरण की गुत्थी सुलझने के बाद कई तथ्य सामने आए हैं। जहां हास्टल के एक ही कमरे में छात्रा और ब्वायफ्रेंड ठहरा था। पुलिस जांच में दोनों की लोकेशन अलग-अलग हास्टल में मिली है। नियमानुसार हास्टल में विद्यार्थी के माता-पिता व स्वजन को ठहरने के लिए भी पहचान पत्र दिखाना होता है। वैसे ब्वायज हास्टल में लड़की और गर्ल्स हास्टल में लड़कों को रुकने की अनुमति नहीं रहती है। प्रशासन ने हास्टल चलाने के लिए नियम बना रखे हैं। हास्टल संचालक थोड़े से मुनाफे के चलते धज्जियां उड़ते रहते हैं। वहीं जिम्मेदार अफसर हास्टलों का दौरा नहीं करते हैं। इस कारण संचालकों की लापरवाही बढ़ने लगी है।

थोड़े से मुनाफे में हास्टल संचालक नियमों की उड़ा रहे धज्जियां
इंदौर में सात हजार से ज्यादा गर्ल्स व ब्वायज हास्टल हैं। नियमानुसार गर्ल्स हास्टल में लड़कों को और ब्वायज हास्टल में लड़कियों को ठहरने की अनुमति नहीं है। यहां तक कि माता-पिता को ठहराने के लिए भी पहचान पत्र देना होता है। यह व्यवस्था सिर्फ लड़कियों के छात्रावास में रहती है। वैसे भी लड़कों के रूम में किसी भी लड़की का प्रवेश नहीं रहता है। यहां हास्टल संचालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

हर साल शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले हास्टल को लेकर गाइडलाइन बनाई जाती है। प्रशासनिक अधिकारी इसके लिए हास्टल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से चर्चा भी करते हैं, मगर दिशा-निर्देश सिर्फ बैठक तक सिमट कर रह जाते हैं। वैसे हास्टल की गतिविधियों को लेकर बीते कुछ सालों से रहवासी भी विरोध करते हैं। इसके लिए बार-बार नियम भी बदलते हैं, मगर इनका पालन करता एक भी हास्टल नजर नहीं आता है। छात्रा काव्या धाकड़ के अपहरण के दौरान भी यह लापरवाही सामने आई है। जहां बिना पहचान पत्र जमा करवाए काव्या और उसके ब्वायफ्रेंड को ठहराया गया, जो बिलकुल गलत था, क्योंकि लड़कों के हास्टल में लड़की नहीं रुक सकती है।

फर्जी अपहरण कांड में छात्र-छात्रा को होटल और लाज में तलाश रही पुलिस
अपहरण की साजिश कर रुपये मांगने वाली छात्रा का तीसरे दिन भी पता नहीं चला। राजस्थान पुलिस भंवरकुआं क्षेत्र के हास्टल और बाहरी क्षेत्र के होटल, ढाबों पर छानबीन कर रही है। पुलिस मदद करने वाले छात्र ब्रजेंद्र से भी पूछताछ कर रही है।
बैराड़ (शिवपुरी) निवासी 20 वर्षीय नीट की तैयारी करने वाली छात्रा काव्या धाकड़ ने नीट की तैयारी कर रहे छात्र हर्षित के साथ मिलकर अपहरण की साजिश की थी। उसने हाथ पैर बांधकर फोटो खिंचवाए। काव्या के पिता रघुवीर धाकड़ को भेज कर 30 लाख रुपये मांगे। विज्ञान नगर (कोटा) पुलिस और अपराध शाखा ने जांच की तो पता चला फोटोग्राफी भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित सिमरन हास्टल (पीजी) में हुई थी।

नीट की तैयारी करने वाला छात्र ब्रजेंद्र प्रताप अहिरवार (सागर) उनकी मदद कर रहा था। पुलिस ने ब्रजेंद्र को पकड़ लिया, लेकिन काव्या और हर्षित का सुराग नहीं मिला। दोनों मंगलवार रात अंतिम बार सर्वानंद नगर के दीक्षा होस्टल के बाहर देखे गए। पुलिस के मुताबिक काव्या और हर्षित के पास रुपये नहीं हैं। इससे आशंका है कि दोनों सस्ते लाज में रुक सकते हैं। कोटा पुलिस हास्टल, होटल, लाज और ढाबों पर छानबीन कर रही है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑