भ्रष्टाचार के केस सांसद डामोर पर पड़े भारी
इंदौर सीट पर बदलाव की संभावना कम, फिर भी जिराती और कैलाश के नाम की चर्चा इंदौर, भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की 195 सीटों के नामों की पहली सूची जारी कर दी है, इसमें मध्यप्रदेश के 24 सीटें भी शामिल हैं।
- इंदौर सीट पर बदलाव की संभावना कम, फिर भी जिराती और कैलाश के नाम की चर्चा
इंदौर, भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की 195 सीटों के नामों की पहली सूची जारी कर दी है, इसमें मध्यप्रदेश के 24 सीटें भी शामिल हैं। साथ ही 5 सीटें संगठन ने होल्ड पर रखी है इनमें 3 सीट मालवा निमाड़ की है। इंदौर, उज्जैन और धार सीट को होल्ड पर रखे जाने से सियासी हलको में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। भाजपा ने सूची जारी होने से पहले हर सीट पर जो रायशुमारी करवाई थी उसका असर सामने दिख भी रहा है। बात मालवा निमाड़ अंचल की 8 सीटों की करें तो इनमें से 5 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं, 4 सीटों पर मौजूदा सांसद को ही मौका मिला है, 1 सीट रतलाम-झाबुआ में पार्टी ने अहम फैसला लेते हुए मौजूदा सांसद जीएस डामोर के स्थान पर अनिता चौहान को प्रत्याशी घोषित किया है। इंदौर जैसी महत्वपूर्ण सीट पर वैसे तो बदलाव की संभावना कम नजर आ रही है, बावजूद इसके पूर्व विधायक जीतू जिराती का नाम सर्वाधिक चर्चा में है। पहली सूची में बड़े चेहरों को मौका दिया जाने से चर्चा यह भी है कि पार्टी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भी मैदान में उतार सकती है।
रायशुमारी का दिखा असर –
देवास सीट पर महेंद्र सोलंकी को उनकी सक्रियता का सीधा लाभ मिला है। जज की कुर्सी छोड़ कर सियासी मैदान में उतरे सोलंकी ने पिछला चुनाव लोक गायक पद्मश्री प्रहलाद टिपाणिया को हराया था। मंदसौर में तमाम अटकलों को विराम देते हुए राष्ट्रीय संगठन ने सुधीर गुप्ता को ही उपयुक्त माना। खंडवा में नन्दू भैया के निधन के बाद हुए उपचुनाव में जीत का परचम फहराने वाले ज्ञानेश्वर पाटिल भी टिकट बचाने में सफल रहे, वहीं खरगोन में गजेन्द्र पटेल ही पार्टी के लिए बेहतर चेहरा साबित हुए। रतलाम-झाबुआ सीट पर सांसद गुमानसिंह डामोर को स्वयं पर लगे भ्रष्टाचार के केस भारी पड़ गए। संगठन ने इसे काफी गंभीर माना और उनके स्थान पर वनमंत्री नागरसिंह चौहान की धर्मपत्नी अनिता चौहान को इस सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया।
चर्चा में इंदौर, उज्जैन धार
सूबे की 3 सीट होल्ड पर रखे जाने के बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। हर तरफ यही चर्चा है क्या भाजपा इन सीटों पर चेहरे बदलेगी या फिर मौजूदा सांसद पर ही भरोसा किया जाएगा। तीनों संसदीय क्षेत्र और मौजूदा सांसदों के रिपोर्ट कार्ड बताते हैं कि बदलाव की संभावना कम है। फिर भी पार्टी नए चेहरे आगे करना चाहेगी, तो विकल्प क्या होंगे, इसको लेकर कई नाम उछलने लगे हैं।
लालवानी को दूसरी बार टिकट का भरोसा
उधर मौजूदा सांसद शंकर लालवानी अपने काम, व्यवहार और स्वच्छ छबी के आधार पर आश्वस्त है। रेलवे, एयरपोर्ट विस्तार के साथ सामाजिक और रचनात्मकता वाले काफी काम उनके खाते में दर्ज है। दुसरा सिंधी समाज के होने का लाभ उन्हें मिलना भी तय है। बहरहाल उनके समर्थकों को भरोसा है कि इंदौर में पार्टी कोई बदलाव नहीं करेगी।
फिरोजिया को भी है उम्मीद –
विधानसभा चुनाव हारने के बाद पार्टी ने अनिल फिरोजिया को उज्जैन लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था, फिरोजिया ने यह चुनाव 3 लाख 65 हजार से ज्यादा वोटो से जीता था। उज्जैन में राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी सड़क परियोजना उनके खाते में दर्ज है, अपनी उपलब्धियों और सक्रियता के आधार पर उन्हें दोबारा मौके की उम्मीद है।
दरबार को उम्मीद, उम्र नहीं बनेगी बाधा-
धार लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद छतरसिंह दरबार का नाम भी पार्टी ने होल्ड पर रखा है। कयास लगाये जा रहे हैं कि पार्टी इस बार किसी युवा और नए चेहरों को आगे कर सकती है। वैसे तो धार आदिवासी सीट है, पर इसका मिजाज पहले जनसंघ और बाद में भाजपा के पक्ष में अधिक रहा है। दरबार इस सीट पर तीसरी बार का नेतृत्व कर रहे हैं, उन्हें उम्मीद है कि उनकी उम्र टिकट में बाधा नहीं बनेगी।
विजयवर्गीय, जीतू और जटिया पुत्र की चर्चा –
टिकट बदलाव की संभावना कम होने के बावजूद इंदौर सीट पर नए-नए नाम हर दिन सामने आ रहे हैं। भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व विधायक जीतू जिराती का नाम चर्चा में आ गया है। पहली सूची में वरिष्ठ नेताओं को मिले स्थान के बाद माना जा रहा है कि विजयवर्गीय को फिर से केंद्र की सियासत में लाया जाएगा, वहीं राऊ विधानसभा सीट से प्रबल दावेदार रहे जिराती को अंतिम समय निराश होना पड़ा था, बाद में उन्हें उज्जैन संभाग की अहम् जिम्मेदारी दी गई थी। गुजरात चुनाव में भी उनके काम को संगठन ने सराहा था। इसी का का ईनाम टिकट के रूप में दिए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। उज्जैन सीट पर पार्टी अगर कोई बदलाव करती है तो नए चेहरे के रूप में वरिष्ठ नेता सत्यनारायण जटिया के पुत्र राजकुमार जटिया को मौका मिल सकता है। धार सीट पर चौकाने वाला नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले