भूमाफिया केस में CJI से शिकायत, आरोपी दो साल से जमानत पर, पीड़ितों को नहीं मिला न्याय
INDORE. भूमाफिया केस ( land mafia Case ) में चंपू उर्फ रितेश अजमेरा, नीलेश अजमेरा, हैप्पी धवन, चिराग शाह के साथ ही आरोपी सोनाली अजमेरा, योगिता अजमेरा व अन्य की मुश्किलें बढ़ने वाली है।
INDORE. भूमाफिया केस ( land mafia Case ) में चंपू उर्फ रितेश अजमेरा, नीलेश अजमेरा, हैप्पी धवन, चिराग शाह के साथ ही आरोपी सोनाली अजमेरा, योगिता अजमेरा व अन्य की मुश्किलें बढ़ने वाली है। इस मामले में न्याय का इंतजार कर रहे प्लॉट धारक, पीड़ितों ने सुप्रीम कोर्ट चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) को एक पत्र भेज दिया है।
खुद हाईकोर्ट जस्टिस ने कहा सुप्रीम कोर्ट से आया है
इस मामले में सोमवार को हाईकोर्ट इंदौर में सुनवाई थी। एक केस की सुनवाई के दौरान जस्टिस ने कहा कि तीन बजे से मुझे इस केस की सुनवाई करना है, इसलिए दूसरे केस नहीं सुनेंगे, सुप्रीम कोर्ट से आया है। इसके बाद तीन बजे इसमें सुनवाई शुरू हुई और तय किया गया कि इसे तेजी से लेते हुए केस को सुना जाएगा और इसकी शुरूआत एफआईआर के आधार पर करेंगे, यानि एक एफआईआर लेंगे और इसमें जो भी केस होंगे उन्हें सुना जाएगा। उल्लेखनीय है कि भूमाफिया के केस में करीब 25 एफआईआर लसूडिया, बाणगंगा और तेजाजीनगर थाने में दर्ज है। वहीं हाईकोर्ट में करीब 120 केस आपस में लिंक है जो इन सभी भूमाफिया की करतूतें हैं।
पीड़ितों ने यह लिखा था सीजीआई को पत्र
पीडितों ने पत्र लिखकर कहा था कि- यह केस सुप्रीम कोर्ट में था, वहां से हाईकोर्ट में तेज निराकरण के लिए शिफ्ट हुआ। दो साल से सुनवाई चल रही है और हमारा न्याय का इंतजार बढ़ता जा रहा है। भूमाफिया रितेश उर्फ चंपू, नीलेश उर्फ कालू अजमेरा, योगिता अजमेरा, पवन अजमेरा, सोनाली अजमेरा, आर्जव अजमेरा. महावीर जैन, चिराग शाह, निकुल कपासी, रजत बोहरा व अन्य आरोपित है। इन सभी आरोपियों पर 25 से ज्यादा केस है और 300 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी है। सुप्रीम कोर्ट में एसएसपी 4144 जमानत याचिका स्वीकार कर हाईकोर्ट को सुनवाई के लिए निर्देशित किया गया। इसमें हाईद्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट भी आ चुकी है लेकिन अभी तक प्लाटधारकों को न्याय नहीं मिला है। इसलिए इसमें संज्ञान लेकर पीड़ितों को न्याय दिलवाया जाए।
नवंबर 2021 से जमानत के मजे ले रहे भूमाफिया
सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2021 में जमानत याचिका में जेल में बंद भूमाफियाओं को जमानत की राहत इस शर्त पर दी थी कि यह पीड़ितों के केस का निराकरण करेंगे। इसके बाद चंपू व अन्य जेल से रिहा हुए। मार्च 2022 में जिला प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट पेश कर बताया कि केस का निराकरण हो रहा है और 50 फीसदी से अधिक में निराकरण की स्थिति है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को तेजी से निराकरण के लिए केस भेज दिया और कहा कि हाईकोर्ट को लगे तो वह इसमें रिटायर जस्टिस की अध्यक्षता में कमेटी बना दे और सभी को सुने और तेजी से निराकरण करें और यदि आरोपी सहयोग नहीं करें तो जमानत निरस्त कर दें। जमानत के मजे होने के बाद भूमाफिया पीड़ितों के निराकरण के वादे से मुकरने लगे और फरवरी 2023 में सुनवाई में जिला प्रशासन ने रिपोर्ट पेश की और कहा कि निराकरण नहीं हो पा रहे हैं क्योंकि आरोपी सहयोग नहीं कर रहे हैं। इन सभी की जमानत निरस्त की जाए। इसके बाद सुनवाई चलती रही फिर मई में हाईकोर्ट के रिटायर जस्टिस ईश्वर सिंह की अध्यक्षता में कमेटी बनी और उनकी रिपोर्ट हाईकोर्ट में 21 अगस्त पुटअप हुई। कमेटी के सामने भूमाफियाओं ने जो वादे किए थे वह भी पूरे नहीं किए। वहीं हाईकोर्ट में रिपोर्ट पुटअप होने के बाद 26 सितंबर, 17 अक्टूबर, 6 नवंबर, 4 दिसंबर, 12 दिसंबर, 31 जनवरी, 5 मार्च, 12 मार्च को सुनवाई हुई लेकिन कोई खास निराकरण अभी नहीं हुआ है और प्लाटधारक अभी भी पीडित है। अब 22 अप्रैल को सुनवाई हुई, जिसमें केस को एफआईआर के हिसाब से सुनने के आदेश हुए हैं।
पहली एफआईआर फीनिक्स की 526 क्रमांक की
तय किया गया है कि 30 अप्रैल को एफआईआर क्रमांक 526 जो साल 2016 में फीनिक्स कॉलोनी को लेकर लसूडिया थाने में हुई थी, उससे लिंक केस को सुना जाएगा। इस एफआईआर में पवन अजमेरा, सोनाली, योगिता, पंकज भंडारी, चिराग, रजत बोहरा व अन्य लिंक है। इसमें चंपू अजमेरा व उनके परिवार ने मिलकर ही फिनिक्स कंपनी बनाई थी, इस कंपनी ने पीडीपीएल से एक करोड़ का लोन भी लिया और बाद में दिवालाया खुद को घोषित कर दिया। यह कंपनी एक्ट में केस अलग से हाईकोर्ट में चल रहा है। फिनिक्स कंपनी के डायरेक्टर चंपू व अन्य सहयोग नहीं कर रहे हैं इसकी शिकायत पहले से ही लिक्विडेटर ने हाईकोर्ट में की हुई है। कंपनी के दिवालिया होने के चलते इसमें पीडितों को प्लाट की रजिस्ट्री ही नहीं हो रही है, क्योंकि जब तक कंपनी के कर्ताधर्ता चंपू बताएंगे नहीं कि किससे कितना पैसा किस प्लाट के लिए लिया हुआ है और वह कहां पर है, इसकी इंट्री किस खाते में हैं, तब तक लिक्विडेटर से रजिस्ट्री की मंजूरी नहीं मिलेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
