बेखौफ बदमाश: शहर में पांच जगह हुई चोरी की वारदात:पहले रैकी की फिर डॉक्टर के घर से सोने-चांदी के जेवर सहित नकदी चुराई
लसूड़िया क्षेत्र में स्थित प्लेटिनम पैराडाइज टॉवर में बदमाशों ने दो जगह चोरी की। उन्होंने एक घर व एक ऑफिस को निशाना बनाया। घर मालिक परिवार के साथ शहर से बाहर गए थे। लौटने पर देखा कि घर का ताला टूटा पड़ा है।
लसूड़िया क्षेत्र में स्थित प्लेटिनम पैराडाइज टॉवर में बदमाशों ने दो जगह चोरी की। उन्होंने एक घर व एक ऑफिस को निशाना बनाया। घर मालिक परिवार के साथ शहर से बाहर गए थे। लौटने पर देखा कि घर का ताला टूटा पड़ा है। नकदी व सोने-चांदी के जेवर चोरी हो चुके हैं। वहीं बदमाश ने एक ऑफिस में घुसकर मोबाइल और नकदी चुरा ली। पुलिस को फुटेज सौंपे हैं। देखा जाए तो बायपास पर बनी टाउनशिप में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। लसूड़िया के अलावा कनाड़िया और तेजाजी नगर क्षेत्र में भी लगातार चोरियां हो रही हैं।
पुलिस के मुताबिक प्रमोद सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। फरियादी ने बताया कि वह एलआईजी स्थित एक अस्पताल में डॉक्टर है। 22 अक्टूबर को पारिवारिक कार्यक्रम में जबलपुर गए थे। गुरुवार सुबह लौटने पर चोरी का पता चला। चोर सोने-चांदी के आभूषण, घड़ी और 7 हजार रुपए चुराकर ले गए। इसी कॉलोनी में लोकेश पारिक के ऑफिस का ताला तोड़कर बदमाश एक मोबाइल और 23 हजार रुपए नकद चुराकर ले गए। आभूषणों की कीमत अभी पता नहीं चली है।
एरोड्रम, विजय नगर व सिलिकॉन सिटी में चोरी
एरोड्रम स्थित कालानी नगर निवासी विजय तिवारी परिवार सहित 20 अक्टूबर को बाहर गए थे। लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। घर में चेक किया तो 48 हजार रुपए सहित 3 लाख से अधिक के जेवर कोई चुरा ले गया था। इसी तरह विजय नगर में रहने वाली अंजलि सिसोदिया ने बताया कि कोई बदमाश उनके घर से सोने का रानी हार, चार अंगूठियां, दो चेन और 24 हजार की नकदी चुरा ले गया। इसी तरह एक चोरी सिलिकॉन सिटी में देवेंद्र चौधरी के यहां हुई। चोर वहां से भी दो लाख से अधिक के जेवर और नकदी ले गए।
कैमरे में रैकी करते दिखे बदमाश- फरियादी ने जो फुटेज पुलिस को सौंपे हैं, उसमें तीन बदमाश घरों में झांकते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने मास्क लगा रखा है और हाथों में पत्थर हैं। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है।
पीछे की दीवार कूदकर ब्लॉक में पहुंचे- चोर प्लेटिनम पैराडाइज टॉवर के पीछे वाले रास्ते की दीवार कूदकर घुसे थे। फिर मंदिर के पास वाले रास्ते से ब्लॉक में दाखिल हुए। बदमाश लगातार रैकी कर रहे थे, इसके चलते उन्हें घर खाली की होने की सूचना थी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगे 610 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमर्डर:नशा करने के बाद विवाद में रिक्शा वाले ने की इंस्पेक्टर की हत्या, रुपए लूटे, आरोपी हिरासत में 632 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreक्राइम इंडेक्स 2024:सालभर में 17 हजार से ज्यादा अपराध, हत्या, डकैती व अपहरण के मामले बढ़े 658 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsचर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड: 28 आरोपी दोषी करार, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला 659 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर में न्यू ईयर की रात चाकूबाजी:ऑटो सवार बदमाशों ने युवक को पेट में चाकू मारा, हालत गंभीर 659 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल के तीन अन्य सदस्यों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्जी दाखिल की है 678 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमहू का हिस्ट्रीशीटर पीथमपुर में गिरफ्तार:अलग-अलग थानों में 55 केस, 15 हजार का इनाम भी था 679 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndore4 लाख रुपए के कैमरे चुराए, सीसीटीवी में दिखा आरोपी:मैरिज गार्डन में शूट करने आए फोटोग्राफर के साथ वारदात; कार में ले गया बैग 679 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 5 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 8 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 13 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 13 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 13 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 13 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 13 दिन पहले