इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक वर्ग विशेष युवक की जमकर पिटाई की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं की शिकायत पर वर्ग विशेष के युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
-पूरा मामला इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र का है राऊ थाना क्षेत्र में बजरंग दल कार्यकर्ताओं को यह सूचना मिली कि एक वर्ग विशेष का युवक सलमान खान हिंदू युवती के साथ कार में आईआईएम कॉलेज के सामने अंधेरे में अश्लील हरकत कर रहा है इसी सूचना के आधार पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे , तो बजरंग दल कार्यकर्ताओं को देखने के बाद सलमान खान ने अपनी कार को स्टार्ट किया और बजरंग दल कार्यकर्ता की बाइक पर चढ़ा कर वहा से भागने की कोशिश की, इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कार का पीछा किया और उसे राऊ मार्केट के वहां पर रोक लिया , इसके बाद उसकी जमकर पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया , फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम में युवती ने वर्ग विशेष के युवक के खिलाफ किसी तरह का कोई प्रकरण दर्ज नहीं करवाया ।लेकिन बजरंग दल कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने जानलेवा हमला कर प्रकरण दर्ज किया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है वहीं एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक पूरे ही मामले में जांच पड़ताल की जा रही है लेकिन प्रारंभिक तौर पर पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है।
