फिर सरेआम लूट:भाई की शादी के लिए बैंक में रखे सोने को लेने जा रही युवती से 1.30 लाख लूटे
पॉश इलाके रेसकोर्स रोड पर सुबह-सुबह बिल्डर के यहां हुई 18 लाख की लूट के पांचवें दिन फिर सरेआम लूट हो गई। पहली घटना राजेंद्र नगर इलाके में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे हुई।

पॉश इलाके रेसकोर्स रोड पर सुबह-सुबह बिल्डर के यहां हुई 18 लाख की लूट के पांचवें दिन फिर सरेआम लूट हो गई। पहली घटना राजेंद्र नगर इलाके में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे हुई। यहां बदमाश 72 वर्षीय वृद्धा के गले से सोने की चेन झपटकर ले गए। वहीं दूसरी घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे पीपल्याहाना ब्रिज पर 24 वर्षीय मुस्कान पिता महेश यादव निवासी गोकुलगंज के साथ हुई। पहले बदमाशों ने युवती की गाड़ी को टक्कर मारी फिर उसके कंधे पर टंगा बैग लूट ले गए। उसमें 1.30 लाख रुपए थे। दोनों ही घटनाओं में बदमाश मुंह पर रुमाल बांधकर पल्सर बाइक से आए थे। पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों को तलाश रही है।
दोपहर 2 बजे : पीपल्याहाना ब्रिज पर घटना, युवती ने ब्याज पर लिए थे रुपए
मुस्कान ने बताया कि मैं दोपहर करीब 2 बजे कालानी नगर से बंगाली चौराहा स्थित आईआईएफएल बैंक एक्टिवा से जा रही थी। पीपल्याहाना ब्रिज पर काले रंग की पल्सर बाइक (एमपी 09 एन 3464) से दो बदमाश आए। मेरी गाड़ी को टक्कर मारकर गिराया। एक बदमाश ने कंधे पर टंगा रुपयों वाला बैग छीना और भाग गए।
बदमाश काले रंग की जींस और सफेद शर्ट मेंे थे। रूमाल से मुंह बांध रखा था। मैंने यह पैसे तीन दिन पहले ही सराफा में गोल्ड ज्वेलरी रखकर ब्याज पर लिए थे। इससे मुझे छोटे भाई की शादी के लिए बैंक में रखे गोल्ड को छुड़वाना था। उसके लिए ही मैं बैंक जा रही थी, लेकिन लुटेरों में मेरे सारे अरमानों पर पानी फेर दिया।
दोपहर 1 बजे : प्रगति नगर में गाय को रोटी खिला रही वृद्धा की चेन छीन ले गए
प्रगति नगर में लुटेरों ने 72 वर्षीय स्नेहलता श्रीवास्तव के साथ गुरुवार दोपहर को 1 से डेढ़ बजे के करीब लूट की वारदात की। वृद्धा ने बताया कि वे रोजाना की तरह गाय को रोटी देने के लिए घर से बाहर आई तभी काले रंग की पल्सर बाइक पर आए दो बदमाशों ने गले में झपट्टा मारकर डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन लूट ली। चेन खींचने के दौरान वृद्धा को बदमाश ने धक्का भी दिया। उनके गले में भी चोट आई है। घटना के बाद उन्होंने शोर मचाया लेकिन बदमाश भाग निकले। दोनों बदमाशों ने मुंह पर रूमाल बांध रखा था। राजेंद्र नगर पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर लिया है। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग एक दिन बीतने के बाद भी नहीं लगा सकी है।
5 दिन में 4 बड़ी लूट, पुलिस एक भी वारदात में बदमाशों को नहीं पकड़ पाई
शहर में बाइक सवार लुटेरों ने सोमवार से लेकर शुक्रवार के बीच 4 बड़ी लूट की वारदातें की हैं। हैरानी की बात यह है कि पुलिस अब तक एक भी वारदात में बदमाशों को नहीं पकड़ पाई। इधर, ब्रिज पर युवती से हुई लूट के मामले में तिलक नगर पुलिस का कहना है कि बैंक से बात की तो उनका कहना था कि हम तो कैश लेते ही नहीं हैं। फिर युवती पैसे लेकर क्यों आ रही थी। पुलिस ने इस बिंदु को भी जांच में शामिल किया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगे 610 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमर्डर:नशा करने के बाद विवाद में रिक्शा वाले ने की इंस्पेक्टर की हत्या, रुपए लूटे, आरोपी हिरासत में 632 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreक्राइम इंडेक्स 2024:सालभर में 17 हजार से ज्यादा अपराध, हत्या, डकैती व अपहरण के मामले बढ़े 658 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsचर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड: 28 आरोपी दोषी करार, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला 659 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर में न्यू ईयर की रात चाकूबाजी:ऑटो सवार बदमाशों ने युवक को पेट में चाकू मारा, हालत गंभीर 659 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल के तीन अन्य सदस्यों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्जी दाखिल की है 678 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमहू का हिस्ट्रीशीटर पीथमपुर में गिरफ्तार:अलग-अलग थानों में 55 केस, 15 हजार का इनाम भी था 679 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndore4 लाख रुपए के कैमरे चुराए, सीसीटीवी में दिखा आरोपी:मैरिज गार्डन में शूट करने आए फोटोग्राफर के साथ वारदात; कार में ले गया बैग 679 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 10 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 10 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 13 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 13 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 13 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 13 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 13 दिन पहले