पुलिस कमिश्नर इंदौर की अगुवाई में इंदौर पुलिस द्वारा किया गया आमजन से सीधा जनसंवाद।
◆ *नगरीय इंदौर के समस्त थाना क्षेत्रों में किया गया *"पुलिस जनसंवाद" कार्यक्रम का आयोजन।
◆ *नगरीय इंदौर के समस्त थाना क्षेत्रों में किया गया *”पुलिस जनसंवाद” कार्यक्रम का आयोजन।*
आमजन में सुरक्षा का भाव एवं विश्वास उत्पन्न करने, गुंडे, बदमाशों व असामाजिक तत्वों में पुलिस का डर व लोगों को पुलिस की कार्यप्रणाली से रूबरू करने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री महोदय, मध्यप्रदेश शासन के द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपेक्ष्य में पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री राकेश गुप्ता के नेतृत्व में नगरीय क्षेत्र के सभी थानों में आज दिनांक 03 मार्च 2024 को दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक “पुलिस जनसंवाद” आयोजित किया किया गया जिसमें थाना क्षेत्र के आम नागरिकगण, जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, जनसामान्य से जुडी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण उपस्थित हुए।
“पुलिस जनसंवाद” कार्यक्रम की अगुवाई पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री राकेश गुप्ता द्वारा थाना भंवरकुआं क्षेत्र में मंगलमूर्ति नगर रहवासी संघ के तत्वावधान में आयोजित “पुलिस जनसंवाद” कार्यक्रम से की गई। जिसमें पुलिस पुलिस कमिश्नर ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों से परिचर्चा कर बताया कि, ये जनसंवाद नही, बल्कि जन सुरक्षा का शंखनाद है। गुंडे, बदमाशों व असामाजिक तत्वों में पुलिस का डर हो और आमजन में सुरक्षा का भाव एवं पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े इसी उद्देश्य को लेकर ये आप लोगों से सीधा जनसंवाद किया जा रहा है। आप सभी पुलिस को अपना साथी समझ अपनी समस्याएं व सुझाव हमें बताइएं, हम उन पर हरसंभव कार्यवाही करने का प्रयास करेंगें।
इंदौर नगरीय क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत 36 विभिन्न स्थानों पर आज “पुलिस जनसंवाद” कार्यक्रम का आयोजन संबंधित क्षेत्र के डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी, थाना प्रभारी आदि की उपस्थिति में किया गया जिसमें लगभग 3500 से ज्यादा क्षेत्र के आम नागरिकगण, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, जनसामान्य से जुडी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित गणमान्य नागरिकों से उनके निवास के क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण पर चर्चा एवं समाधान, जनता की पुलिस से अपेक्षा पर चर्चा व समाधान, सुरक्षा संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा एवं निराकरण का रोडमैप, जनता से सुरक्षा संबंधी व बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सुझाव प्राप्त किये गये तथा पुलिस कार्यप्रणाली से जनता को अवगत कराया गया। “पुलिस जनसंवाद” के माध्यम से समस्याओं तथा सुझाव पर क्या कार्यवाही प्रस्तावित है, इसकी जानकारी भी उपस्थित हुये गणमान्य नागरिकों को दी गई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले





