
इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में ट्रेन (डेमू) से टकराने से वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मार्डन विलेज कालोनी निवासी 60 वर्षीय कुसुम बाई सोमवार को पटरी पार कर जा रही थी। अचानक ट्रेन आ गई। वृद्धा हार्न की आवाज नहीं सुन पाई और ट्रेन से टकरा गई।
