देश की बात, आपके शहर से
Indore31°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

निगम की सतर्कता से निगम को आर्थिक हानि से हुआ बचाव और दोषियों के विरुद्ध हुई कार्रवाई

निगम ने आर्थिक हानि पहुंचाने वाली 5 फर्म के विरूद्ध कराई एफआईआर दर्ज लेखा विभाग में भुगतान हेतु भेजे प्रकरण की जांच से हुआ खुलासा फर्जी हस्ताक्षर एवं कुटरचित दस्तावेज के माध्यम से तैयार किये पे ऑर्डर एवं भुगतान हेतु भेजा लेखा शाखा इंदौर दिनांक 17 अप्रैल 2024।

Abhishek Raghuvanshi17 अप्रैल 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • निगम ने आर्थिक हानि पहुंचाने वाली 5 फर्म के विरूद्ध कराई एफआईआर दर्ज
  • लेखा विभाग में भुगतान हेतु भेजे प्रकरण की जांच से हुआ खुलासा
  • फर्जी हस्ताक्षर एवं कुटरचित दस्तावेज के माध्यम से तैयार किये पे ऑर्डर एवं भुगतान हेतु भेजा लेखा शाखा

इंदौर दिनांक 17 अप्रैल 2024। निगम के लेखा विभाग में विगत दिनो डेªनेज एवं जलयंत्रालय विभाग से 5 फर्म के 20 पे ऑर्डर ऑडिट पश्चात लेखा शाखा में प्रस्तुत किये गये थे। लेखा शाखा में प्राप्त उक्त पे ऑर्डर की जांच करने पर उक्त पे ऑर्डर में अधिक राशि के होने एवं मात्र 5 फर्म के होने से देयको के संबंध में शंका उत्पन्न हुई। उक्त प्रकरण के संबंध में लेखा शाखा द्वारा तत्काल उपस्थिति से आयुक्त को अवगत कराते हुए, प्रकरण प्रस्तुत किया गया।

आयुक्त श्री शिवम वर्मा द्वारा अपर आयुक्त वित्त और अपर आयुक्त ड्रेनेज एवं विभाग प्रमुख डेªनेज एवं जलयंत्रालय विभाग से उक्त प्रकरण को परीक्षण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। डेªनेज विभाग द्वारा परीक्षण में पाया गया कि उक्त देयक फर्जी हस्ताक्षर एवं कुटरीचित तरीके से तैयार किये गये है, जिनका डेªनेज विभाग में कोई रेकार्ड नही है।

अपर आयुक्त वित्त तथा निगम लेखा शाखा विभाग की सतर्कता से निगम से होने वाला भुगतान रोका गया और एक और निगम को आर्थिक हानि से बचाया गया तो दूसरी और निगम को आर्थिक हानि पहुंचाने वाले तथा कुटरचित दस्तावेज तैयार करने वाले अपचारियों की पहचान की गई ।

आयुक्त श्री शिवम वर्मा द्वारा उक्त प्रकरण में 5 फर्म के संबंधित संचालको के विरूद्ध थाना एमजी रोड में प्राथमिकी दर्ज कराये जाने हेतु कार्यपालन यंत्री डेªनेज, सहायक आयुक्त विधि, सहायक लेखापाल एवं आईटी के विशेषज्ञ की उपस्थिति में टीम गठित की गई। उपरोक्त प्रकरण में आयुक्त श्री वर्मा के निर्देशानुसार गठित टीम द्वारा थाना एमजी रोड में 5 फर्म जिनमें मेसर्स नींव कंस्ट्रक्शन प्रोयरायटर मोहम्मद साजिद, मेसर्स ग्रीन कंस्ट्रक्शन प्रोयरायटर मोहम्मद सिदिकी, मेसर्स किंग कंस्ट्रक्शन प्रोपरायटर मो. जाकिर निवासी 147 मदीना नगर एवं मेसर्स क्षितिज इंटरप्राइजेस प्रोपरायटर श्रीमती रेणु वडेरा निवासी 6 आशीष नगर एवं मेसर्स जहान्वी इंटरप्राइजेस प्रोपरायटर राहुल वडेरा निवासी 12 आशीष नगर इंदौर पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।  

विदित हो कि निगम के 5 ठेकेदारों द्वारा 20 ड्रेनेज कार्यों के फर्जी वर्क आर्डर अनुबंध मेजरमेंट बुक बिल पे ऑर्डर आदि दस्तावेज तैयार कर ऑडिट विभाग में प्रस्तुत किए गए एवं ऑडिट उपरांत उक्त पे ऑर्डर लगभग राशि रुपए 28 करोड़ के निगम के लेखा शाखा में आवक कराए गए उक्त पे ऑर्डर के भुगतान की कार्रवाई से पूर्व लेखा शाखा में देयको का परीक्षण लेखा विभाग द्वारा किया गया, शाखा में प्रस्तुत इतनी बड़ी राशि का भुगतान 5 एजेंसियों को किया जाना होने पर  अपर आयुक्त वित्त श्री देवधर  दरवाई तथा लेखा शाखा के कर्मचारी एवं अधिकारियों को देयको के संबंध में शंका उत्पन्न होने पर प्रकरण अपर आयुक्त वित्त द्वारा तत्कालीन निगम आयुक्त को प्रस्तुत किया गया। निगम आयुक्त द्वारा ड्रेनेज विभाग के अपर आयुक्त एवं विभाग प्रमुख से परीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए गए।

तत्कालीन आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार लेखा विभाग से ड्रेनेज विभाग में प्राप्त उक्त 20  देयक पे-ऑर्डर के साथ मेजरमेंट बुक, कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र, रॉयल्टी का पत्र, लेवल शीट, किए गए कार्य के नक्शे आदि दस्तावेज परीक्षण एवं सत्यापन हेतु भेजे गए। ड्रेनेज विभाग में उक्त देयको के साथ संलग्न अनुबंध पत्र के आधार पर अनुबंध क्रमांक दिनांक का मिलान किया गया, उक्त 05े फर्माे के नाम से कोई कार्यादेश जारी होना नहीं पाया गया। उक्त 05 फर्मों के जो 20 देयक ड्रेनेज शाखा में आवक क्रमांक से आवक होना दर्शित हुआ उसका परीक्षण करने पर पाया गया कि इस प्रकार के कोई देयक ड्रेनेज शाखा में आवक नहीं हुए हैं और इसी प्रकार देयक को लेखा शाखा में भेजे जाने हेतु जावक क्रमांक दिनांक का भी परीक्षण करने पर पाया गया है कि ड्रेनेज शाखा से इस प्रकार से कोई भी देयक जावक रजिस्टर एवं डाक बुक से नहीं भेजे गए हैं। साथ ही जांच मे यह भी पाया गया कि अनुबंध पर अंकित निविदा दिनांक को उक्त कार्य हेतु निविदा जारी होना नहीं पाया गया तथा समान नाम के कार्यों की निविदा विज्ञप्ति अन्य दिनांक में जारी हुई है एवं अनुमान पत्रक की राशि उसमें तुलनात्मक बहुत कम है।

उपरोक्त जाचं में समान नाम के कार्यों की निविदा में अन्य फर्म/ठेकेदार द्वारा निविदा प्रस्तुत होना पाया गया तथा उन्ही के कार्य स्वीकृत किये गये होकर, अनुबंध किये गये जाना पाया गया।  अनुबंधित फर्म/ठेकेदार द्वारा झोनल कार्यालय के माध्यम से कुछ कार्य संपादित किए गए, कुछ कार्य शेष हैं एवं कुछ कार्य अमृत योजना में शामिल होने से निरस्त किए गए।  इस प्रकार पूर्ण रूप से सत्यापन एवं प्रशिक्षण के उपरांत यह निष्कर्ष आया कि लेखा शाखा में 5 फर्मा द्वारा प्रस्तुत 20 पे ऑर्डर, नोटशीट व अन्य सभी दस्तावेज में फर्जी हस्ताक्षर एवं कुटरचित तरीके से तैयार किए गए हैं।  

डेªनेज एवं जलयंत्रालय विभाग द्वारा उक्त प्रकरण की जांच से नोटशीट लेखा शाखा को प्रेषित की गई, अपर आयुक्त वित्त द्वारा नोटशीट पर आगामी कार्यवाही हेतु आयुक्त महोदय को प्रकरण प्रस्तुत किया गया।  इस पर आयुक्त द्वारा 05 फर्म के संचालकों के विरूद्ध पुलिस प्रकरण दर्ज किये जाने एवं प्रकरण में संलिप्त कर्मचारियों/अधिकारियों की विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।

विदित हो कि आयुक्त श्री वर्मा द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए की निगम को आर्थिक हानि पहुंचाने वाले कोई भी फॉर्म ,एजेंसी अथवा जो भी संबंधित होगा उसके विरुद्ध नियम अनुसार कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जावेगी

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑