देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

नशे की गिरफ्त में इंदौर:शहर के आसपास 100 से ज्यादा फार्म हाउस, रेव पार्टी के लिए हर वीकेंड बुकिंग

रिवेरा फार्म पर रेव पार्टी आयोजित करने वाले तीनों मुख्य आरोपी चार दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से दूरशहर के आसपास 100 से ज्यादा फार्म हाउस हैं। रेव पार्टी के लिए इनमें हर हफ्ते वीकेंड पर बुकिंग हो जाती है।

Abhishek Raghuvanshi12 जून 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

रिवेरा फार्म पर रेव पार्टी आयोजित करने वाले तीनों मुख्य आरोपी चार दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से दूर
शहर के आसपास 100 से ज्यादा फार्म हाउस हैं। रेव पार्टी के लिए इनमें हर हफ्ते वीकेंड पर बुकिंग हो जाती है। बुकिंग के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जाता है। इवेंट मैनेजर युवाओं को बार और पब में पहले ही टारगेट कर लेते हैं। फिर इन्हीं युवाओं को रेव पार्टी के ऑफर दिए जाते हैं।

महू, चोरल, पातालपानी, कोदरिया, सांवेर रोड, गवली पलासिया, सिमरोल, तेजाजी नगर, निपानिया के ग्रामीण क्षेत्रों में ये फार्म हाउस हैं। एक दिन की पार्टी के लिए 30 से 40 लाख का बजट रहता है। रेव पार्टी है तो कपल को ही एंट्री मिलेगी। लेक व्यू रिसोर्ट (लसूड़िया), सोल वूड विलेड (अहिंसा पर्वत, चोरल), ईको हॉलीडे रिसोर्ट (कनाड़िया), रिवेरा फार्म (रालामंडल) सहित कई फार्म पर विशेष तौर पर ऐसी पार्टियां होती हैं। रेव पार्टी के आयोजक हर हफ्ते शुक्रवार शाम से ही सक्रिय हो जाते हैं। इवेंट मैनेजर रात 11 बजे से सोशल मीडिया से खुद के स्टेटस, स्टोरी और डीएम के जरिए युवाओं को फ्लैश चलाकर आकर्षित करते हैं। फ्लैश में बुकिंग कंफर्म होने के बाद पार्टी का स्थान बताया जाता है।

वहीं बुकिंग के आधार पर पार्टी में डीजे सिस्टम, कमरों की बुकिंग, ड्रग्स व शराब की व्यवस्था की जाती है। आयोजक मुंबई, गुजरात, राजस्थान और गोवा के बैंड ग्रुप्स, उनकी पोल डांसर बुलाते हैं। इसी दौरान यहां पैडलर्स चरस, गांजा, एमडी एमए, शराब, बियर और ब्राउन शुगर जैसा नशा आसानी से खपा देते हैं। नशा मुंबई और गुजरात के शहरों से पहुंचता है।
रिवेरा फार्म हाउस सील करने पुलिस ने प्रशासन को लिखा पत्र

रालामंडल के जिस रिवेरा फार्म हाउस में रेव पार्टी हुई थी, उसे सील करने के लिए पुलिस ने प्रशासन को पत्र लिखा है। फरार मुख्य आयोजकों की तलाश में पुलिस ने मंगलवार को 15 ठिकानों पर दबिश दी। मुख्य आरोपी और इवेंट मैनेजर कशिश वाधवानी, पार्टी आयोजक सोनू गुप्ता और हितेश सिंघानी बार-बार ठिकाने बदल रहे हैं। पुलिस से बचने के लिए मोबाइल भी उपयोग नहीं कर रहे।

डीसीपी जोन 1 विनोद मीना ने बताया सोनू गुप्ता, हितेश सिंघानी और कशिश वाधवानी पर आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया है। एसीपी आजाद नगर आशीष पटेल ने बताया रेव पार्टी के एक आयोजक गिरफ्तार रितेश यादव के मोबाइल में कई ऐसी ही पार्टी के आयोजकों व डीजे की जानकारी मिली है। इन सभी को चिह्नित कर बाउंड ओवर की कार्रवाई कर रहे हैं। उधर मंगलवार रात पुलिस ने पार्टी के डीजे अनीश को गिरफ्तार कर लिया है।

सभी थानों से विशेष टीम बनाकर फार्म हाउस की सर्चिंग करेंगे
ग्रामीण क्षेत्र में होटलों, ढाबों पर तो चेकिंग करते हैं। अगर 100 से ज्यादा फार्म हाउस पर रेव या नशे की पार्टियां हो रही हैं तो हम इसके लिए सभी थानों से विशेष टीम बनाकर सर्चिंग शुरू कराएंगे।

  • अनुराग, आईजी ग्रामीण
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑