मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतने का दावा किया और कहा कि भाजपा देश भर में400 सीटें जीतकर आ रही है उन्होंने बाबा बागेश्वर धाम की कथा स्थल के दौरे के दौरान चर्चा मेंं कहा धार्मिक आयोजनों को राजनैतिक चश्में से नहीं देखना चाहिए यह कथा व्यक्ति के अंदर आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का आयोजन है।
– इंदौर के कनकेश्वरी गरबा मैदान में बाबा बागेश्वर धाम के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। कथा स्थल की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश के केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी कथा स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया जहां उन्होंने पत्रकारों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने चर्चा में कहा कि भागवत कथा का आयोजन किसी राजनैतिक लाभ के लिए नहीं किया जा रहा है बल्कि आम व्यक्ति के मन में आध्यात्म को बढ़ावा देने के उद्देहय से चेतना जागृत करना है ऐसे आयोजनों को राजनैतिक चश्में से नहीं देखा जाना चाहिए।
विजयवर्गीय ने धर्म के आधार पर लोकसभा चुनाव लडने के कांग्रेस के आरोप पर कहा कि इस देश से सनातन को अलग नहीं किया जा सकता है देश में कोई भी सनातन को गाली देगा तो सनातन को मानने वाले एक साथ खड़े मिलेंगे, कांग्रेस गठबंधन के एक नेता ने सनातन का अपमान किया तो कांग्रेस ने उसका साथ दिया जिसका नुकसान विधानसभा चुनावों में देखने को मिला फिर राम मंदिर के लोकार्पण पर आमंत्रण ठूकराने पर प्रदेश के एक लाख से ज्यादा कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश के सबसे सीनियर लीडर सुरेश पचौरी भी आज भाजपा के साथ हैं। उन्होंने सेम पित्रोदा के संप्रति वाले बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस अमेरिकी कानून का हवाला से रही है जबकि भारत और अमेरिका की संस्कृति और मानने वाले अलग अलग है लिहाजा वहां के कानून भारत में लागू नहीं होंगे।
उन्होंने लोकसभा चुनावों में बयानों में राहुल गांधी और अलका लांबा द्वारा शब्दों के चयन को लेकर कहा कि जनता शब्दों के चयन का आंकलन कर रही है जो जितनी दरिद्रता से बात करते हैं उन्हें उतनी ही दरिद्रता से वोट मिल रहे हैं। विजयवर्गीय ने राहुल गांधी के लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि वायनाड सीट से कांग्रेस गठबंधन की एक पार्टी मैदान में है ऐसे में राहुल गांधी को अपनी हार नजर आ रही है अब राहुल गांधी अपनी पारंपरिक सीट अमेठी से प्रत्याशी बनाए जा सकते हैं जिसकी घोषणा आज की जा सकती है।

