दोपहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर वाहन चोर, पुलिस थाना खजराना इंदौर की कार्यवाही में गिरफ्तार ।
✓ आरोपियों से चोरी किए गए 10 दोपहिया वाहन, कीमती लगभग 05 लाख रुपए का मश्रुका किया जप्त।
✓ आरोपियों से चोरी किए गए 10 दोपहिया वाहन, कीमती लगभग 05 लाख रुपए का मश्रुका किया जप्त।
✓ आरोपियों ने शहर के थाना खजराना, संयोगितागंज, विजय नगर, आजाद नगर, एमआईजी, परदेशीपुरा व देहात के सिमरोल सहित कई क्षेत्रों में दिया था वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम।
✓ आरोपी नशे व मौज मस्ती के लिए की करते थे वाहन चोरी ।
✓ आरोपी आदतन अपराधी है , जिसमें आरोपी मुकेश कनाडे के विरुद्ध चोरी, नकबजनी, मारपीट, अवैध हथियार रखने आदि के पूर्व 07 अपराध तथा आरोपी रितेश तिल्लोरे के विरुद्ध चोरी, अवैध शराब, एनडीपीएस एक्ट के 04 अपराध पंजीबद्ध है।
इन्दौर – शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री राकेश गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री अमित सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना खजराना द्वारा दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 02 शातिर वाहन चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
क्षेत्र में हो रही वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री अभिनव विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री अमरेंद्र सिंह व सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग खजराना श्री कुंदन मंडलोई द्वारा थाना प्रभारी खजराना को विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। इस तारतम्य में थाना प्रभारी खजराना द्वारा पुलिस टीम बनाई , जिन्होंने मुखबिर तंत्र को वाहन चोरों के संबंध में पतारसी के लिए सक्रिय किया गया साथ ही पुराने वाहन चोरों पर भी नजर रखी गई। इसी दौरान टीम व्दार मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्ध आरोपी (1) मुकेश कनाडे पिता स्वर्गीय रामु कनाडे उम्र 30 साल निवासी खजराना खेडी मूल निवासी ग्राम अंबड थाना पंधाना जिला खण्डवा (2) रितेश पिता रकन तिल्लोरे उम्र 25 साल निवासी मुमताज बाग गली नंबर 2 मूल निवासी ग्राम बमनगाँव जिला खण्डवा म.प्र को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से मौके पर थाना खजराना के अपराध धारा 379 भादवि मे चोरी गई मोटर सायकल मौके पर जप्त की गई। आरोपियों ने पूछताछ में शहर के थाना खजराना, संयोगितागंज, विजय नगर, आजाद नगर, एमआईजी, परदेशीपुरा व देहात के सिमरोल सहित कई क्षेत्रों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस द्वारा अभी तक आरोपियों से चोरी किए गए 10 दोपहिया वाहन, कीमती लगभग 05 लाख रुपए बरामद की गई है।
आरोपी मजदूरी व छोटा मोटा काम करते है तथा नशा करने के आदी है, जो कि मौज मस्ती व नशे की पूर्ति को पुरा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे ।
आरोपी आदतन अपराधी होकर शातिर बदमाश है जिसमें आरोपी मुकेश कनाडे के विरुद्ध चोरी, नकबजनी, मारपीट, अवैध हथियार रखने आदि के पूर्व 07 अपराध तथा आरोपी रितेश तिल्लोरे के विरुद्ध चोरी, अवैध शराब, एनडीपीएस एक्ट के 04 अपराध पंजीबद्ध है।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ में अन्य चोरी के वाहन बरामद होने की भी संभावना है।
उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी खजराना सुजीत श्रीवास्तव एवं उनकी टीम के उ.नि. मुकेश झारिया, प्रधान आरक्षक विनोद यादव, जिशान अहमद, लोकेन्द्र सिंह, अजीत यादव, आरक्षक पंकज मीणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले

