दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता को दी इस्लाम स्वीकारने की धमकी, इंस्टाग्राम पर भेजे आपत्तिजनक फोटो-वीडियो
रेहान ने पांच साल पूर्व पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था, जिसमें उसे कोर्ट द्वारा 10 साल की सजा सुनाई जा चुकी है। वर्तमान में वह पैरोल पर जेल से बाहर है।
रेहान ने पांच साल पूर्व पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था, जिसमें उसे कोर्ट द्वारा 10 साल की सजा सुनाई जा चुकी है। वर्तमान में वह पैरोल पर जेल से बाहर है।
- पैरोल पर बाहर दुष्कर्मी छात्रा को दे रहा धमकी
- युवती के नाम से इंस्टाग्राम आइडी बनाई
- पीड़िता को आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेजे
दुष्कर्म में 10 वर्ष की सजा काट रहे रेहान उर्फ शाहरुख ने पीड़िता को इस्लाम स्वीकारने की धमकी दी है। फर्जी नाम से इंस्टाग्राम आइडी बनाकर आरोपित ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेजकर कहा कि यह मत समझना कि मेरा मोबाइल जब्त हो गया। तुम्हारे अश्लील वीडियो और फोटो आज भी मेरे पास सुरक्षित हैं। तिलकनगर पुलिस ने सोमवार रात आरोपित के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली है।
आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
रेहान ने पांच साल पूर्व पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था, जिसमें उसे कोर्ट द्वारा 10 साल की सजा सुनाई जा चुकी है। वर्तमान में वह पैरोल पर जेल से बाहर है। तिलकनगर पुलिस के मुताबिक मूलत: राजगढ़ निवासी 20 वर्षीय पीड़िता फिलहाल विजयनगर क्षेत्र के एक होस्टल में किराये से रहती है। पूरा मोहल्ला राजगढ़ निवासी रेहान उर्फ शाहरुख ने पीड़िता के साथ 15 साल की उम्र में दुष्कर्म किया था। कोतवाली (राजगढ़) थाना में उसके विरुद्ध 12 धाराओं में एफआइआर दर्ज हुई और रेहान को गिरफ्तार पुलिस ने जेल भिजवा दिया। अश्लील फोटो और वीडियो की जब्ती के लिए पुलिस ने रेहान का फोन भी जब्ती में ले लिया।
पढ़ाई के लिए इंदौर आ गई पीड़िता
पीड़िता आगे की पढ़ाई के लिए इंदौर आ गई और विजयनगर क्षेत्र में रहने लगी। अक्टूबर 2023 में रेहान पैरोल लेकर जेल से छूटा और एक युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बनाई। युवती को मैसेज कर कहा- मैं पैरोल पर बाहर आया हूं। मुझे तुमसे मिलना है। नहीं मिली तो तुम्हारा बड़ा नुकसान हो जाएगा। यह मत समझना कि पुलिस ने फोन जब्त कर लिया है। तुम्हारे अश्लील फोटो और वीडियो मेरे पास सुरक्षित हैं।’
फोटो और वीडियो भेजकर धमकाया
29 अक्टूबर को रेहान तिलकनगर क्षेत्र में युवती से मिला और कहा- तुम अब बालिग हो, मुझसे निकाह कर लो। मेरी सजा माफ हो जाएगी। ऐसा नहीं किया तो बदनाम कर दूंगा। न तुम्हें जीने दूंगा न तुम्हारे भाई-मां को जीने दूंगा। मार्च 2024 में रेहान दोबारा जेल से छूटा और इसी फर्जी आइडी से मैसेज करने लगा। वीडियो और वाइस काल करने लगा। 20 मई को हाईकोर्ट से जमानत ली और उसी आइडी से मैसेज कर कहा कि तुम इस्लाम स्वीकार कर लो। उसने अश्लील फोटो और वीडियो भेज कर धमकाया। पीड़िता ने रेहान की आइडी के स्क्रीन शाट लेकर स्वजन को बताए और सोमवार को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले