थर्टी फर्स्ट को पार्टी करने जंगल में गए लोगों को वन कर्मचारियों ने उल्टे पैर लौटाया
इंदौर वनमंडल में 15 जगह कार्रवाई, रातभर वनकर्मी करते रहे गश्त। जंगल में जाने के लिए कई लोग नेताओं से भी दबाव बनवाते रहे। वन विभाग ने इंदौर, महू, मानपुर और चोरल की वन सीमा पर पहले ही स्टाफ को तैनात कर दिया था।

- इंदौर वनमंडल में 15 जगह कार्रवाई, रातभर वनकर्मी करते रहे गश्त। जंगल में जाने के लिए कई लोग नेताओं से भी दबाव बनवाते रहे।
- वन विभाग ने इंदौर, महू, मानपुर और चोरल की वन सीमा पर पहले ही स्टाफ को तैनात कर दिया था।
- महू और चोरल में कुछ लोग स्पीकर लगाकर नाचते मिले। पार्टी के लिए जंगल में खाना भी बना रहे थे।
- चोरल में 300 बाइक का एक समूह आफ रोडिंग राइड करने के लिए पहुंचा। स्टाफ ने इन्हें भी बाहर कर दिया।
इंदौर। नए साल का जश्न मानने के लिए जंगल का रुख करने वालों को उल्टे पैर लौटना पड़ा। रविवार को जंगल में आफ रोडिंग और पार्टी करने वालों पर सख्ती बरती गई। डीएफओ महेंद्रसिंह सोलंकी के निर्देश पर इंदौर, महू, मानपुर और चोरल के वनसीमा पर स्टाफ को तैनात कर दिया। दिनभर में कई लोगों को जंगल में जाने से रोका गया।
महू और चोरल में कुछ लोगों को जंगल में पार्टी करते पकड़ा। स्पीकर लगाकर युवक नाच रहे थे। पार्टी के लिए जंगल में खाना भी बना रहे थे। वनकर्मियों ने स्पीकर और वाहन जब्त किए। 20 से 25 लोग जंगल में जश्न मानने पहुंचे थे। बाद में लोगों ने माफी मांगी। फिर वनकर्मियों ने समझाइश देकर जाने दिया। महू रेंज में आने वाले कुशलगढ़ किले से लगे वनक्षेत्र में भी 100 लोग पहुंचे, जिसमें महिलाएं भी शामिल थे। ये सारे जंगल घूमने आए थे। चोरल में भी 300 बाइक का एक समूह आफ रोडिंग राइड करने पहुंचा। चोरल रेंज की तीन टीमों ने इन्हें जगह-जगह रोका और वनक्षेत्र से बाहर किया। इस बीच कई लोग नेताओं से भी दबाव बनाते दिखे।
चोरल रेंज की तीन टीमों ने लोगों को जंगल में जाने से जगह-जगह रोका और वनक्षेत्र से बाहर किया।
पहले से सजग रहा वन विभाग
सप्ताहभर पहले शिकायककर्ता अभिजित पांडे ने डीएफओ महेंद्रसिंह सोलंकी को आवेदन दिया और कहा कि नए साल में कई ग्रुप जंगल में पार्टी करने वाले हैं। इन गतिविधियों से वन्यप्राणी और पर्यावरण प्रभावित होता है, क्योंकि पार्टी करने के बाद लोग जंगल में कचरा फेंक देते हैं। इस पर गंभीरता दिखाते हुए डीएफओ ने आरक्षित वन में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए। डीएफओ सोलंकी ने कहा कि रविवार को 10 से 15 स्थानों पर कार्रवाई की गई। अधिकांश मामलों में युवक पार्टी करने जंगल पहुंचे थे। उन्हें समझाइश देकर छोड़ दिया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 24 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले