छोटी बात पर बड़ा विवाद:डबल मर्डर के आरोपी व उसके साथियों ने परदेशीपुरा में दुकान में घुसकर नमकीन व्यापारी का सिर फोड़ा
परदेशीपुरा इलाके में सड़क किनारे कार पार्क करने को लेकर नमकीन व्यापारी और पड़ोसी कपड़ा व्यापारी के परिवार में विवाद हो गया। एक पक्ष ने नमकीन व्यापारी की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर हमला कर दिया। बोतलें फेंककर एलईडी फोड़ दी।
परदेशीपुरा इलाके में सड़क किनारे कार पार्क करने को लेकर नमकीन व्यापारी और पड़ोसी कपड़ा व्यापारी के परिवार में विवाद हो गया। एक पक्ष ने नमकीन व्यापारी की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर हमला कर दिया। बोतलें फेंककर एलईडी फोड़ दी। कोल्ड ड्रिंक की बोतल फेंककर व्यापारी का सिर फोड़ दिया। पूरे घटनाक्रम का फुटेज सामने आया है। बताया जा रहा है कि इसमें से एक आरोपी तीन साल पहले भंवरकुआं इलाके में हुए दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहा है।
पुलिस ने व्यापारी राजेंद्र गोयल (68) निवासी सर्वहारा नगर की शिकायत पर आरोपी गुल्ला चौकसे, उसका जीजा सोनू और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना रविवार शाम की है। फरियादी राजेंद्र ने बताया कि मेरी आशीष ट्रेडर्स नाम से नमकीन की दुकान है। सर्वहारा नगर में मेरे घर के बाहर मेरी कार हमेशा खड़ी रहती है। इसे लेकर गुल्ला, उसका जीजा सोनू जायसवाल व अन्य साथियों ने आपत्ति उठाई।
बोले यहां से कार हटाओ। मैंने कहा यह तो लंबे समय से यहीं पार्क होती है। सोनू बोला अब यहां हमारी कार खड़ी होगी तो मैंने कहा बाद में हटा लूंगा। इसी बात पर गुल्ला व सोनू गालियां देने लगे। मैंने विरोध किया तो सभी आरोपियों ने थप्पड़ मारते हुए मुझ पर हमला कर दिया।
दुकान से सामान उठाकर फेंकने लगे- आरोपी इतने आक्रोशित हो गए कि दुकान में घुसकर सामान उठा-उठाकर फेंकने लगे। मेरी दुकान में रखी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें मारकर टीवी तोड़ दिया। एक बदमाश ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल मारकर मेरा सिर फोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने मेरा मोबाइल तोड़ दिया। मेरा चिल्लाना सुनकर लोग जमा होने लगे तो सभी बदमाश वहां से जाने लगे। जाते-जाते बोले कि आज तो बच गया तू।
घर के सामने खड़ी कर देते हैं कार- राजेंद्र गोयल और उनके बेटे के खिलाफ सामने वाले पक्ष ने भी क्रॉस कंप्लेंट दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष ने बताया कि पास में उनकी दुकान व घर है। उनके घर के सामने राजेंद्र अपनी कार खड़ी कर देता है, जिससे दिक्कत होती है। इस बात को लेकर हम बात करने पहुंचे थे। तब पिता-पुत्र ने धमकी देकर भगा दिया।
फरार आरोपी का हमले में नाम परदेशीपुरा में हुए विवाद के आरोपी गुल्ला का नाम पालदा में हुए हत्याकांड में सामने आया था। तब संतोष दुधी भंवरकुआं टीआई थे, उन्होंने गुल्ला का नाम फरारी में डाला था। वर्तमान टीआई राजकुमार यादव के अनुसार गुल्ला तीन साल से फरार है, उसकी तलाश जारी है। मामले में परदेशीपुरा टीआई पंकज द्विवेदी के अनुसार गुल्ला के खिलाफ परदेशीपुरा, हीरानगर में भी मारपीट के केस दर्ज हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगे 609 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमर्डर:नशा करने के बाद विवाद में रिक्शा वाले ने की इंस्पेक्टर की हत्या, रुपए लूटे, आरोपी हिरासत में 631 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreक्राइम इंडेक्स 2024:सालभर में 17 हजार से ज्यादा अपराध, हत्या, डकैती व अपहरण के मामले बढ़े 657 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsचर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड: 28 आरोपी दोषी करार, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला 658 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर में न्यू ईयर की रात चाकूबाजी:ऑटो सवार बदमाशों ने युवक को पेट में चाकू मारा, हालत गंभीर 658 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल के तीन अन्य सदस्यों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्जी दाखिल की है 677 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमहू का हिस्ट्रीशीटर पीथमपुर में गिरफ्तार:अलग-अलग थानों में 55 केस, 15 हजार का इनाम भी था 677 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndore4 लाख रुपए के कैमरे चुराए, सीसीटीवी में दिखा आरोपी:मैरिज गार्डन में शूट करने आए फोटोग्राफर के साथ वारदात; कार में ले गया बैग 677 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 12 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 12 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 12 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 12 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 12 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले