चंदन नगर पुलिस ने एक युवक ‘की शिकायत पर कुख्यात भूमाफिया जफर खान व उसके साथी पर केस दर्ज किया। भूमाफिया जफर ने एक ही व्यक्ति को दो अलग- अलग मामले में 45 लाख की चपत लगाई।
डायमंड पैलेस सिरपुर निवासी सकावत खत्री की शिकायत पर जफर खान व उसके साथी मेहतुब के खिलाफ केस दर्ज किया है। सकावत के मुताबिक आरोपियों ने सिरपुर स्तिथ दो जमीनों को अवैध रूप से उसे बेचकर नोटरी करवाइ थी नोटारी के बाद जफ़र ने 15 लाख रुपए हड़प लिए। इसी प्रकार खेड़ापति हनुमान मंदिर के सामने न्यू केशव नगर में भी प्लॉट बेचकर 30 लाख रुपए हड़पे दोनों मामलों में पुलिस ने दो एफाईआर दर्ज की है
