चंदन नगर क्षेत्र में मंगलवार रात एक वर्ग विशेष से जुड़े युवक द्वारा एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है जिसके बाद हिंदू संगठन के लोगो ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है । आरोपी ने अपनी पहचान छुपाकर युवती से दोस्ती की थी ।
मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के राजनगर का है । यह एक घर में घुसे युवक को पकड़कर हिंदू संगठन के लोगो ने पुलिस के हवाले किया । पकड़ाया युवक वर्ग विशेष का है और अपना नाम बदलकर युवती से दोस्ती की थी । हिंदू संगठन के लोगो ने आरोपी इरशाद को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है । जहा पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज किया है ।
मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है । आशंका है की जल्द और भी खुलासे आरोपी से हो सकते है ।

