खजूरी बाजार में स्टेशनरी का कारोबार करते थे:रिटेलर्स से 53 लाख की धोखाधड़ी कर भागे पिता और पुत्र गिरफ्तार
खजूरी बाजार में स्टेशनरी का कारोबार करने के बहाने व्यापारियों से 53 लाख की धोखाधड़ी करने वाले पिता-पुत्र को क्राइम ब्रांच ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिता-पुत्र पाकिस्तान से आकर भारत में बसे थे।
खजूरी बाजार में स्टेशनरी का कारोबार करने के बहाने व्यापारियों से 53 लाख की धोखाधड़ी करने वाले पिता-पुत्र को क्राइम ब्रांच ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिता-पुत्र पाकिस्तान से आकर भारत में बसे थे। कुछ साल छत्तीसगढ़ में रहने के बाद इंदौर में स्टेशनरी का कारोबार शुरू किया। यहां व्यापारियों से व्यावसायिक संबंध बनाने के बाद धोखा देकर भाग गए थे।
क्राइम ब्रांच की ईओडब्ल्यू विंग एसीपी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुरेश लालवानी और उसका बेटा संजय लालवानी है। दोनों वर्ष 1993 में पाकिस्तान से भारत आकर बसे थे। 2011 तक यहां रहने के दौरान इन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई थी।
इन दोनों ने कुछ वर्षों तक छत्तीसगढ़ में व्यापार किया। फिर 2022 में ये इंदौर आ गए और खजूरी बाजार में मॉडर्न कॉपी हाउस व संजय स्टेशनरी नाम से शॉप खोल ली। एक साल तक ये यहां बाजार में ब्रांडेड कंपनियों के डीलर, डिस्ट्रीब्यूटर से थोक में माल लेकर रिटेल व्यापारियों को बेचते रहे। व्यापार के दौरान रिटेल व्यापारियों से अच्छे संबंध बना लिए।
सस्ता माल बेचा, बाजार से कैश लेकर भागे
आरोपी पिता-पुत्र ने इंदौर के डीलर्स से ईयर एंडिंग का माल सस्ते में ले लिया। उस माल को और सस्ते में बेचने का बोलकर रिटेलर व्यापारियों से कैश में रुपया ले लिया। इसके बाद माल भी उन्हें नहीं दिया। इस तरह धोखाधड़ी कर रुपया लेकर भाग गए।
दुकान-मकान छोड़कर रायपुर भागे
करीब 53 लाख राशि जुटाने के बाद ये दुकान-मकान छोड़कर रायपुर भाग निकले। ये दुकान-मकान पर भारी लोन लेकर हज्म कर चुके थे। कई व्यापारियों से जब ब्रांडेड कंपनियों के डीलर्स ने उनके माल को लेकर बात की तो उन्होंने व्यापारी पिता-पुत्र पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए। इधर, मकान व दुकान छोड़कर भागे थे, उन पर लोन होने से बैंक ने उनकी संपतियां कुर्क कर ली थीं। दोनों पर क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था, एक साल से इनकी तलाश थी।
महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और झारखंड में काटी फरारी
धोखाधड़ी के बाद आरोपी पिता-पुत्र इंदौर से भागकर महाराष्ट्र फिर झारखंड और छत्तीसगढ़ में रहे। यहीं पर इन्होंने अपने नाम और पहचान बदलकर फरारी काटी। एक साल से क्राइम ब्रांच इनके पीछे लगी थी। तकनीकी आधार पर इन तक पहुंच पाई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगे 609 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमर्डर:नशा करने के बाद विवाद में रिक्शा वाले ने की इंस्पेक्टर की हत्या, रुपए लूटे, आरोपी हिरासत में 631 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreक्राइम इंडेक्स 2024:सालभर में 17 हजार से ज्यादा अपराध, हत्या, डकैती व अपहरण के मामले बढ़े 657 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsचर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड: 28 आरोपी दोषी करार, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला 658 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर में न्यू ईयर की रात चाकूबाजी:ऑटो सवार बदमाशों ने युवक को पेट में चाकू मारा, हालत गंभीर 658 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल के तीन अन्य सदस्यों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्जी दाखिल की है 677 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमहू का हिस्ट्रीशीटर पीथमपुर में गिरफ्तार:अलग-अलग थानों में 55 केस, 15 हजार का इनाम भी था 678 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndore4 लाख रुपए के कैमरे चुराए, सीसीटीवी में दिखा आरोपी:मैरिज गार्डन में शूट करने आए फोटोग्राफर के साथ वारदात; कार में ले गया बैग 678 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 12 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 12 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 12 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 12 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 12 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले