मध्यप्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली, नीट की तैयारी कर रही छात्रा काव्या धाकड़ का कोटा से अपहरण का मामला सामने आया है। इस मामले में बताया जा रहा है, कि अपहरण कर्ताओं द्वारा परिवार से 30 लाख रुपए की मांग की गई थी। इस मामले में कोटा पुलिस ने तहकीकात शुरू की, तो इसके तार इंदौर के भंवरकुआं से जुड़ते हुए मिले, इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र के, सिमरन हॉस्टल में रहकर छात्र ने नीट की तैयारी की थी। बताया जा रहा है, कि इसी हॉस्टल से आखरी बार 19 मार्च को रात साढ़े 9 बजे छात्रा किसी युवक के साथ बाहर जाती हुई दिखाई दी।
एक अन्य सीसीटीवी जो जयपुर के बस स्टेंड का बताया जा रहा है, उसमें छात्रा दिन के 11:00 बजे कहीं जाते हुए दिखाई दे रही है। इस मामले में कोटा पुलिस के इंदौर आने की पुष्टि क्राइम ब्रांच इंदौर के एडिशनल डीसीपी राजेश राजेश दंडोतिया द्वारा भी की गई है। इंदौर पुलिस के मुताबिक छात्रा के सहयोगी बृजेश को इंदौर से पूछताछ के लिए, कोटा पुलिस लेकर गई है। इंदौर पुलिस का कहना है कि पूरी कार्यवाही कोटा पुलिस द्वारा की जा रही है। इस मामले की इंदौर पुलिस को ज्यादा जानकारी नहीं है।
