ए.पी.ए. फूड्स एण्ड ड्रिंक्स कंपनी के (मिस्टर स्कल बार) का लायसेंस निलंबित 10 हजार रूपये का अर्थदण्ड भी लगाया गया
इंदौर 22 मार्च, 2024 कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिचोली मर्दाना स्थित ए.पी.ए. फूड्स एण्ड ड्रिंक्स कंपनी (मिस्टर स्कल बार) का लायसेंस 30 मार्च 2024 तक के लिये निलंबित कर दिया गया है।
इंदौर 22 मार्च, 2024 कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिचोली मर्दाना स्थित ए.पी.ए. फूड्स एण्ड ड्रिंक्स कंपनी (मिस्टर स्कल बार) का लायसेंस 30 मार्च 2024 तक के लिये निलंबित कर दिया गया है। इस संस्थान से जप्त मदिरा को भी राजसात करने के आदेश दिये गये है। साथ ही 10 हजार रूपये का अर्थदण्ड भी किया गया है।
आबकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कल क्लब गत 17 मार्च 2024 को देर रात्रि तक संचालित होने पर विजय नगर एसीपी द्वारा टीम के साथ रात 1:30 बजे छापा मारा गया था जिसमे 50 से अधिक युवक युवती तय समय के बाद भी शराब पार्टी करते हुए मिले थे आबकारी अधिकारियों द्वारा उसका विधिवत निरीक्षण कर पायी गयी अनियमितताओं के लिए लाइसेंसी अजेश अग्रवाल अधिकृत हस्ताक्षर कर्ता मेसर्स ए.पी.ए. फूड्स एंड ड्रिंक्स कंपनी के विरुद्ध विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध कर प्रतिवेदन सहायक आबकारी आयुक्त जिला इंदौर को दिया गया था । प्रकरण को सहायक आबकारी आयुक्त श्री मनीष खरे द्वारा कलेक्टर के समक्ष निराकरण हेतु प्रस्तुत किया गया। पुलिस उपायुक्त जोन-02 द्वारा भी कलेक्टर को उक्त बार 17 मार्च 2024 को देर रात्रि तक संचालित होना प्रतिवेदित किया गया था ।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा प्रकरण का निराकरण करते हुए उक्त बार का लाइसेंस 09 दिवस यथा दिनांक 22 मार्च 2024 से 30 मार्च 2024 तक के लिए निलंबित कर 10 हजार रूपये की शास्ति भी अधिरोपित की गई है ।
इसके पालन में मिस्टर स्कल बार को 22 मार्च 2024 को विभाग द्वारा सीलबंद किया गया ।
इसके अतिरिक्त आबकारी विभाग द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यवाही जारी है। विगत दो दिनों में जिले के समस्त वृत्तों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में बायपास स्थित होटल/ढाबों, गांधीनगर, तलावली, देवास नाका, टिकरिया, लिम्बोदी, स्कीम न. 78, रिंगरोड, लसूड़िया, निरंजनपुर, पंचडेरिया,बजरंगनागर कांकड़, केलोद हाला, चित्तोड़ा, किठौदा, अलवास आदि स्थानों पर कार्यवाही करते हुए कुल 87 छापे मारे गए जिमसें 83 प्रकरण पंजीबद्ध कर 671 लीटर देशी/विदेशी/हाथभट्टी मदिरा ,01 दोपहिया वाहन जप्त किया गया। 2105 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर मौके पर नष्ट किया गया । जप्त समस्त सामग्री की कीमत 4 लाख 47 रूपये है । इस प्रकार की कार्यवाहियां लगातार जारी रहेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले