देश की बात, आपके शहर से
Indore25°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

एमबीए पेपर लीक कांड को लेकर संबंधित कॉलेज पर 5 लाख रुपए की पेनल्‍टी

डीएवीवी पेपर लीक कांड : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक में आज उच्च शिक्षा आयुक्त निशांत वरवड़े खुद ही पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक इसके पहले कभी ऐसा नहीं हुआ जब इस तरह के बैठक में आयुक्त शामिल हुए हों।

Abhishek Raghuvanshi13 जून 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

डीएवीवी पेपर लीक कांड : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक में आज उच्च शिक्षा आयुक्त निशांत वरवड़े खुद ही पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक इसके पहले कभी ऐसा नहीं हुआ जब इस तरह के बैठक में आयुक्त शामिल हुए हों।

कॉलेज प्राचार्य ने थाने के बजाए पेपर के बंडल अपने रूम में ही रखवा लिए थे।

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की समिति ने जांच पूरी कर ली है।
विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक में 13 मुद्दे रखे गए हैं।
पेपर लीक केस में आइडलिक कालेज का नाम आया था सामने।

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक में बुधवार को पेपर लीक कांड की जांच रिपोर्ट खोली गई। इसमें पेपर आउट करने वाले आइडलिक कालेज के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरे मामले पर लीपापोती कर दी। कार्यपरिषद के सदस्यों ने कालेज पर पांच लाख रुपये आर्थिक दंड लगाया है। इसके अलावा तीन साल के लिए कालेज को परीक्षा केंद्र नहीं बनाने का फैसला लिया गया। उल्लेखनीय है कि आइडलिक कालेज कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए अक्षयकांति बम का है। इस मामले में परीक्षा की गोपनीयता भंग करने वाली कालेज प्राचार्या डा. बबीता काडकिया को भी कार्रवाई के दायरे में नहीं लिया। जबकि उन्होंने समिति के सामने प्रश्न पत्र का बंडल थाने की बजाय प्राचार्य कार्यालय में रखने की बात स्वीकारी थी और बकायदा माफीनामा भी लिखकर दिया है। प्राचार्य की गलती की वजह से विश्वविद्यालय को दो विषयों की दोबारा परीक्षा करवानी पड़ रही है। करीब 12 हजार छात्र-छात्राएं पेपर लीक होने से प्रभावित हुए हैं।

क्या पेपर लीक हुआ है…
बुधवार दोपहर 12 बजे कार्यपरिषद की बैठक शुरू हुई। शुरुआत में कुछ सदस्यों ने जांच रिपोर्ट खोलने के बारे में पूछा तो कुलगुरु डा. रेणु जैन ने टाल दिया। आधे घंटे बैठक होने के बाद अचानक उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त निशांत बरवड़े भी पहुंचे। कुछ देर तक विश्वविद्यालय से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। बाद में सदस्यों ने जांच रिपोर्ट के बारे में कहा तो आयुक्त बरवड़े ने कहा कि क्या कोई पेपर लीक कांड हुआ है। मुझे नहीं पता है। बैठक के तीन घंटे बाद पेपर लीक कांड से जुड़ी जांच रिपोर्ट रखी गई। समिति ने 14 बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट तैयार की थी, जिसमें आइडलिक के अलावा एक और कालेज पर संदेह जताया गया है, क्योंकि संघवी कालेज की तरफ से लौटाए गए प्रश्न पत्र के बंडल में लिफाफों से छेड़छाड़ की गई है। कई विषयों के लिफाफे खुले हुए मिले हैं।

सदस्यों ने 10 मिनट से ज्यादा रिपोर्ट पर चर्चा की। रिपोर्ट खोलते ही कुछ सदस्य कालेज के बचाव में उतर आए। उन्होंने कहा कि अभी पुलिस की जांच पूरी नहीं हुई है, इसलिए रिपोर्ट खोलना उचित नहीं होगा। आयुक्त ने कहा कि कालेज पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाना चाहिए। सदस्य इस पर राजी हो गए।

कालेज संबद्धता निरस्त नहीं करने के पीछे सदस्यों ने विद्यार्थियों की आड़ ली और कहा कि वहां अभी कई विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। तुरंत ऐसा करना उचित नहीं होगा। आनलाइन पेपर भेजने पर होगी व्यवस्था पेपर लीक कांड के बाद विश्वविद्यालय द्वारा केंद्रों पर आनलाइन पेपर भेजने की व्यवस्था की जाएगी, साथ ही उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन भी आनलाइन करने का विचार किया जा रहा है। इस संबंध में बैठक में एक समिति बनाकर प्रस्ताव तैयार करने की बात कही है, जो अगली कार्यपरिषद में रखा जाएगा।

करेंगे सख्त कार्रवाई
पेपर लीक कांड में कालेज पर आर्थिक दंड लगाया है। कालेज की संबद्धता को लेकर छात्र हित में निर्णय लिया जाएगा। अभी पुलिस की जांच चल रही है। दोषियों पर जरूर सख्त कार्रवाई की जाएगी। – निशांत बरवड़े, आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग बनाएंगे समिति कालेज की संबद्धता निरस्त करने का अभी कोई फैसला नहीं लिया है। उसके लिए एक समिति बनाई जाना है। वह कालेजों में जाकर जांच करेगी। उनकी रिपोर्ट के बाद फैसला लिया जाएगा। – डा. रेणु जैन, कुलगुरु, डीएवीवी

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑