एक माह की मेहनत के बाद पकड़ाया तस्कर सरगना:ड्रग्स लेने वालों से मिलता गया क्लू, अब राजस्थान के सप्लायरों पर नजर
शहर के जोन 1 में सक्रिय तस्कर सरगना को पकड़ने के लिये जोन 2 की पुलिस को एक महीने तक मशक्कत करना पड़ी। इस मामले में आधा दर्जन आरोपियों को पकड़ा। इनसे ही मुख्य तस्कर की जानकारी मिल सकी।
शहर के जोन 1 में सक्रिय तस्कर सरगना को पकड़ने के लिये जोन 2 की पुलिस को एक महीने तक मशक्कत करना पड़ी। इस मामले में आधा दर्जन आरोपियों को पकड़ा। इनसे ही मुख्य तस्कर की जानकारी मिल सकी।आरोपी तस्कर जोन 1 के साथ ग्रामीण इलाकों में ड्रग्स सप्लाय करता है। डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा की टीम ने विशाल उर्फ निक्की पुत्र कमल किशोर धीमान निवासी बड़ी ग्वालटोली और राज पुत्र रूप सिंह भोमराज निवासी खटीक मोहल्ले को पकड़ा। विशाल बड़े स्तर पर ब्राउन शुगर की तस्करी करता है।
आईपीएस नरेन्द्र रावत पिछले एक माह से ज्यादा समय से आरोपियों को तलाश रहे थे। उन्होंने सबसे पहले सड़क पर नशा खोरी करने वालों को पकड़ा। इनसे छोटे पैडलर की जानकारी मिली। पैडलर्स से आरोपी विशाल के लिये काम करने वाले लड़कों की जानकारी मिली।
आईपीएस रावत ने आरोपियों से पूछताछ की और विशाल की लोकेशन, ठिकाने और ग्राहकों की जानकारी जुटाई। यहां से पुलिस ने विशाल उर्फ निक्की की घेराबंदी शुरू की। अब इन आरोपियों से राजस्थान से ड्रग सप्लाय की लिंक निकाली जा रही है। जहां से बड़े स्तर शहर में ड्रग्स सप्लाय होती है।
विशाल इंदौर के बंगाली चौराहा, तिलक नगर, कनाड़िया रोड, आजादनगर, तेजाजी नगर और खुड़ैल में एक्टिव ड्रग्स पैडलर विशाल से ही माल खरीदते हैं। पुलिस अब पूरी चेन तोड़ने में लगी है। पुलिस का कहना है कि विशाल इंदौर में बड़े स्तर पर ड्रग सप्लाय करता है। उस पर एनडीपीएस एक्ट के कई केस दर्ज हैं, लेकिन वह पहली बार बड़ी मात्रा में ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है।
एडीशनल डीसीपी अमरेन्द्रसिंह के मुताबिक एमआईजी पुलिस ने विशाल उर्फ निक्की पुत्र कमल किशोर धीमान निवासी बड़ी ग्वालटोली और राज पुत्र रूपसिंह भोमराज निवासी खटीक मोहल्ले को पकड़ा है। आरोपी कार से एमआर 9 लिंक रोड पर कार नंबर MP09WE7332 से ब्राउन शुगर की डिलेवरी देने आए थे।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इनकी घेराबंदी की तो आरोपियों ने कार खजराना चौराहे की तरफ भगा दी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक जब्त ब्राउन शुगर की कीमत करीब साढ़े पांच लाख रूपए के लगभग है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले