एकतरफा प्यार में लड़की और भाई की गोली मारकर हत्या:वारदात के बाद छात्र ने भी कर लिया सुसाइड; इंदौर की घटना
इंदौर के भंवरकुआं में गुरुवार दोपहर एक छात्र ने एकतरफा प्यार में लड़की और उसके भाई की गोली मार कर हत्या कर दी। फिर कुछ दूर जाकर खुद ने भी सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक घटना स्वामी नारायण मंदिर कैम्पस की है।

इंदौर के भंवरकुआं में गुरुवार दोपहर एक छात्र ने एकतरफा प्यार में लड़की और उसके भाई की गोली मार कर हत्या कर दी। फिर कुछ दूर जाकर खुद ने भी सुसाइड कर लिया।
पुलिस के मुताबिक घटना स्वामी नारायण मंदिर कैम्पस की है। लड़की स्नेहा जाट निवासी जूनी इंदौर और भाई दीपक जाट स्वामी नारायण मंदिर में दर्शन करने आए थे। एक अन्य लड़का अभिषेक यादव निवासी सीहोर (रेहटी) भी मौजूद था, जो स्नेहा से एकतरफा प्यार करता था।
अभिषेक लड़की स्नेहा और उसके भाई दीपक से मंदिर में बैठकर करीब आधे घंटे तक बातें करता रहा। इस दौरान उसकी दोनों से कई बार विवाद की स्थिति बनी। इसके बाद अभिषेक ने पिस्टल निकाली और दोनों पर कैम्पस में ही फायर कर दिया। इससे स्नेहा और दीपक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
फिर यहां से सामने भाग गया। वह घबराते हुए मंदिर के सामने ही अरिहंत कॉलेज के कैम्पस में पहुंचा। सिक्योरिटी गार्ड से पानी मांगा। उसे लगा कि दो लोगों को गोली मारने के बाद खुद भी नहीं बच पाएगा। इसी कारण से उसी पिस्टल से खुद को भी गोली मारकर खत्म कर लिया।
पुलिस के मुताबिक अभिषेक स्नेहा से एकतरफा प्यार करता था लेकिन स्नेहा ने उसे मना कर दिया था। इसके चलते अभिषेक ने पूर्व में भी मारने की धमकी दी थी। इसी मुद्दे पर बातचीत के लिए तीनों मंदिर आए थे।
ओरिएंटल कॉलेज का स्टूडेंट था दीपक
स्नेहा इंदौर में रह रही थी। उसका भाई दीपक भी यहां ओरिएंटल कॉलेज में छात्र था। जबकि आरोपी मूल रूप से सीहोर के रेहटी गांव का रहने वाला था। वह यहां किस कॉलेज में पढ़ रहा है, इसकी जानकारी पुलिस निकाल रही है।
पुलिस पता कर रही पिस्टल कहां से आई
लोकसभा चुनाव के कारण पुलिस सभी लाइसेंसी हथियार जमा करा रही है। ऐसे में पुलिस यह भी पता कर रही है कि अभिषेक यादव के पास पिस्टल कहां से आई। पुलिस यह भी पता कर रही है कि पिस्टल अवैध तो नहीं है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले