इंदौर में रहने वाली बेबी डॉल जो कि सलमान खान सहित कई बड़े अभिनेताओं के साथ फिल्मों में नजर आ चुकी है उनका पिछले दिनों सोशल इंस्टाग्राम अकाउंट जिसके लाखों फॉलोअर है वह हैक हो गया था जिसे क्राइम ब्रांच ने रिकवर कर दिया इसके बाद बेबी डॉल में क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी के साथ अपना जन्म दिवस मनाया….।
दरअसल सोशल मीडिया को लेकर कई साइबर फ्रॉड की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही है और ऐसे ही एक ताजा मामले में जानकारी देते हुए राजेश दंडोतिया द्वारा बताया गया कि पिछले दिनों बड़े पर्दे की एक छोटी नन्ही बालिका बेबी डॉल द्वारा शिकायत की गई थी कि उनका इंस्टाग्राम आईडी हैक कर लिया गया है जिसके 6,45,000 के करीब फॉलोअर्स हैं और वह सलमान खान से लेकर तमाम बड़े अभिनेताओं की फिल्म में अपनी अदाकारी के कारण काफी शोहरत भी हासिल कर चुकी है भारत फिल्म में भी कलाकारी का लोहा मनवा चुकी है तो वही शिकायत मिलने के बाद बेबी डॉल के नाम से मशहूर बच्ची काफी मायूस थी और उसके बाद तमाम जांच पर जांच करी तो पता चला कि ट्रकी के एक साइबर फॉरेस्ट द्वारा साइबर अपराध किया गया था और इंस्टाग्राम हैक करने के बाद वॉइस मैसेज कर 200 डालर की मांग की गई थी और नहीं देने पर धमकियां दी जा रही थी जिसके बाद पूरे मामले में बच्ची काफी मायूस थी और उसने अपना जन्म दिवस भी नहीं मनाया था जब उसका इंस्टाग्राम पुनः रिकवर कर दिया गया तो आज मशहूर बाल कलाकार बेबी डॉल का जन्म दिवस मनाया गया है
