इंदौर में विवाह समारोहों में गहने चुराकर अस्पताल में बिताते थे रात, सूट-बूट में जाते थे सांसी गिरोह के प्रशिक्षित बच्चे
चोरी प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों के माध्यम से करवाई जाती थी। गैंग का मुख्य सदस्य बाहर ही रहता था। बच्चे को सूट-बूट में सगाई या शादी समारोह में भेज देते थे। उनका टारगेट दूल्हा-दुल्हन के माता-पिता होते थे।
चोरी प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों के माध्यम से करवाई जाती थी। गैंग का मुख्य सदस्य बाहर ही रहता था। बच्चे को सूट-बूट में सगाई या शादी समारोह में भेज देते थे। उनका टारगेट दूल्हा-दुल्हन के माता-पिता होते थे। जैसे ही उनका ध्यान भटकता बच्चा आभूषण से भरा बैग लेकर गायब हो जाता था।
- विवाह समारोहों की रेकी कर करते थे चोरी
- पुलिस से बचने अस्पताल में सो कर बिताते थे रात
- सूट-बूट में जाते में चोरी में दक्ष बच्चे
इंदौर: राजगढ़ पुलिस ने ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो शादी समारोह से पलक-झपकते लाखों के आभूषण और नकदी गायब कर देता था। पुलिस से बचने के लिए होटल-लाज की जगह अस्पतालों की ओपीडी में रात रुकते थे। गूगल से नजदीकी मैरिज गार्डन ढूंढ कर प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों से चोरी करवाते थे। बदमाशों ने इंदौर की घटनाओं का खुलासा किया है।
कई शहरों को बनाया निशाना
आरोपित कोको उर्फ अनिकेत, अनिकेश कड़िया गांव के सांसी गिरोह के सदस्य हैं। आरोपितों से 53 लाख रुपये कीमती 659 ग्राम सोना, 1164 ग्राम चांदी बरामद हुई है। एसपी (राजगढ़) आदित्य मिश्रा के मुताबिक राजगढ़ में पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ की तो उन्होंने इंदौर सहित भोपाल, उदनखेड़ी, आगर, गुना, उज्जैन, सारंगपुर और मिर्जापुर में चोरी करना स्वीकारा है।
ऐसे करते थे रेकी
आरोपितों ने बताया कि पहचान उजागर होने के डर से कभी होटल-लाज का इस्तेमाल नहीं करते थे। वह अस्पतालों की ओपीडी में जाकर सो जाते थे ताकि उन पर शक न हो। सुबह उठते ही नजदीकी मैरिज गार्डन ढूंढ कर रैकी कर लेते थे। कारों की आवाजाही और डेकोरेशन से अंदाजा लगा लेते थे कि शादी का आयोजन कैसा है।
सूट-बूट में जाते में चोरी में दक्ष बच्चे
चोरी प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों के माध्यम से करवाई जाती थी। गैंग का मुख्य सदस्य बाहर ही रहता था। बच्चे को सूट-बूट में सगाई या शादी समारोह में भेज देते थे। उनका टारगेट दूल्हा-दुल्हन के माता-पिता होते थे। जैसे ही उनका ध्यान भटकता बच्चा आभूषण से भरा बैग लेकर गायब हो जाता था।
सगाई, शादी और ब्राइडल शूट जैसे आयोजन चोरों का टारगेट
एसपी के मुताबिक आरोपितों ने इंदौर के राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र में भी घटना की है। इंदौर पुलिस को आरोपितों की जानकारी दे दी गई है। भोपाल पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपितों ने बताया कि उनका टागरेट सगाई, शादी और ब्राइडल शूट जैसे आयोजन होते थे। गिरोह द्वारा पूरे देश में इसी तरह घटनाएं की जाती है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले