
इंदौर के एमआईजी में रहने वाले एक सफाईकर्मी ने सुसाइड कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उसने बुधवार सुबह उस समय घर पर फांसी लगा ली। जब परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। परिवार के लोगों ने घर पहुंचकर उसे देखा तो अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
एमआईजी पुलिस के मुताबिक देवा (18) पुत्र विनोद खोड़े निवासी अमर टेकरी ने बुधवार को अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय वह घर पर अकेला था। बुधवार दोपहर उसके परिवार के लोगों ने फंदे पर देखा तो एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसे मृत घोषित कर दिया।
देवा सफाईकर्मी था। उसके पिता एसजीएसआईटीएस कॉलेज में सफाईकर्मी हैं। वहीं परिवार में एक बहन और छोटा भाई है।
महू की लड़की से था प्रेम प्रसंग
परिवार ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि देवा का महू की एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। कुछ दिन पहले वह उसे लेकर इंदौर आ गया। परिवार के लोगों ने उसे समझाइश दी। इसके बाद उसने लड़की को परिवार के लोगों के सुपुर्द कर दिया। लेकिन लड़की से अलग होने के बाद वह तनाव में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

