शहर में हत्याओं का दौर लगातार जारी है। बीती रात चंदन नगर इलाके में पति ने अपनी पत्नी को दर्दनाक मौत दी है। नशे की हालत में उसने झगड़ा किया,उसके बाद टामी और पेंचकस से वार कर उसकी हत्या कर दी आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है।
चंदननगर पुलिस के अनुसार घटना जवाहर टेकरी की है। मृत्यु महिला का नाम लक्ष्मी पटेल है लक्ष्मी के भाई अंकित के अनुसार पति भारत गैरेज चलाता है .लक्ष्मी और भारत की शादी को 20 साल से ज्यादा का समय हो गया है । उनकी तीन बेटियां भी है।भारत नशा करने का आदि है पहले भी उसने लक्ष्मी को मारने की कोशिश की थी। कल रात भी झगड़ा हुआ तो उसने अपने गैरेज के टामी और पेंच कस से ही लक्ष्मी पर हमला कर दिया। आरोपी भारत ने अपनी बच्चियों के सामने मौत के घाट उतारा रात ढाई बजे तक भारत ने अपनी बेटियों को किसी से बात नहीं करने दी मौका मिलते ही बच्चियों ने अपने मामा अंकित को सूचना दे दी जिसके बाद लक्ष्मी को अस्पताल ले जाया गया जहाँ प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया
